कसौटी के सेट से तस्वीरें लीक, सामने आया नई 'प्रेरणा' का लुक

कसौटी जिंदगी की शो के सेट से तस्वीरें हुईं लीक, सामने आया एरिका फर्नांडीस का लुक.

Advertisement
कसौटी जिंदगी की शो के सेट से कसौटी जिंदगी की शो के सेट से

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

कसौटी जिंदगी की के नए सीजन की शूट‍िंग कोलकाता में शुरु हो चुकी है. नए शो में लीड एक्ट्रेस के रोल में एरिका फर्नांडीस नजर आने वाली हैं. टीवी क्वीन एकता कपूर अपने पुराने सुपरहिट सीरियल कसौटी जिदंगी की को नए रुप में लेकर आ रही है. इस बार किरदार वहीं होंगे लेकिन चेहरे अलग होंगे. हाल ही में एकता कपूर ने इस सीरियल के टीजर को भी लॉन्च किया था.

Advertisement

बीते दिनों ही इस सीरियल के प्रोमो की शूटिंग से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिससे साफ हो गया था कि इस सीरियल में एरिका के अपोजिट पार्थ समाथान ही नजर आने वाले है. हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से एरिका की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही है और कहा जा रहा है कि एरिका सीरियल में इसी लुक में नजर आने वाली है.

बता दें प‍िछली बार इस सुपरह‍िट शो में श्वेता त‍िवारी ने प्रेरणा का रोल निभाया था. एरिका फर्नांडीस के रोल न‍िभाने पर श्वेता ने जवाब दिया, '' बहुत खुशी हो रही है. एरिका बहुत अच्छी लड़की है. कितनी अच्छी बात है. इस बार मैं भी कसौटी जिंदगी की देखूंगी."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »