सुनील ग्रोवर संग लड़ाई पर बोले कपिल- सच्चाई कोई नहीं जानता

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोमवार को फेसबुक लाइव कर फैंस के कई सवालों का जवाब दिया.

Advertisement
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा और विवादों का जबरदस्त नाता है. सुनील ग्रोवर के साथ हुई फ्लाइट में लड़ाई के बाद कपिल एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं.

दरअसल कुछ दिनों पहले कपिल सेट पर बेहोश हो गए थे और उन्हें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ शूट कैंसल करना पड़ा था. उसके बाद खबरें आईं कि कपिल ने अपनी फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग करने के लिए बेहोशी का ड्रामा किया था और वो अस्पताल ना जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

Advertisement

सोमवार को कपिल ने फेसबुक लाइव करके अपने फैंस के बहुत से सवालों का जवाब दिया.

सेट पर क्या हुआ

कपिल ने बताया कि हम शूट कर रहे थे और मुझमें एनर्जी नहीं थी. शायद मैं इसलिए बेहोश हुआ क्योंकि मैंने कुछ ज्यादा ही काम करने लगा हूं और तनाव में भी हूं.

सुनील ग्रोवर संग विवाद

सुनील ग्रोवर संग कपिल की लड़ाई को चाहे बहुत समय हो गया हो लेकिन फैंस अभी तक उस ड्रामे को भूल नहीं पाए हैं. जब किसी ने शो में सुनील की वापसी के बारे में पूछा तो कपिल ने कहा- सुनील मेरे दोस्त और भाई जैसे हैं. मैं उनसे मिलने भी गया था. वो जब चाहे वापस आ सकते हैं.

स्टारडम पर बोले कपिल

किसी ने पूछा कि क्या कपिल स्टारडम झेल नहीं पा रहे हैं. इस पर कपिल ने कहा- सबकी जिंदगी में बुरा समय आता है. यह सच नहीं है. किसी को उस लड़ाई के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. अगर मुझे मौका मिला तो मैं समझा दूंगा.

Advertisement

मैं बहुत इमोशनल हूं

कपिल से जब फैंस ने पूछा कि उन्हें देख कर लगता नहीं है कि सुनील संग हुई लड़ाई से उनपर ज्यादा फर्क पड़ा है. इस पर कपिल ने कहा मैं भी इमोशनल हो जाता हूं. शूट के समय भी मेरे चेहरे पर दिख जाता है. मैं सबको बहुत मिस करता हूं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement