आश्रम में फेरे, भाभी की साड़ी-मां के गहनों में दुल्हन बनी थी एक्ट्रेस, शादी के 5वें दिन ही चाहती थी तलाक, किया खुलासा

'कहानी घर घर की' फेम टीना पारेख ने शादी की 20वीं सालगिरह पर अपनी वेडिंग से जुड़े अनसुने किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि वह भाभी की पुरानी साड़ी, बहन का मांग टीका और मां की ज्वेलरी पहनकर दुल्हन बनी थीं.

Advertisement
टीना पारेख की शादी से खुश नहीं थे घरवाले (Photo: ITGD) टीना पारेख की शादी से खुश नहीं थे घरवाले (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

टीवी के सुपरहिट शो 'कहानी घर घर की' में साक्षी तंवर की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली टीना पारेख भले ही सालों पहले शोबिज छोड़ चुकी हों, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें नहीं भूले हैं.

टीना ने साल 2008 में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज वह 47 साल की हैं और उनकी शादी को 20 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें अपनी शादी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिन्हें जानकर फैंस भी इमोशनल हो गए.

Advertisement

पुरानी साड़ी और उधार की ज्वेलरी पहनकर बनी थीं दुल्हन

टीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जब वह शादी के बाद नई जिंदगी शुरू करने जा रही थीं, तब उन्होंने तय किया था कि वह अपने जीवन की सबसे अहम महिलाओं का आशीर्वाद अपने साथ लेकर जाएंगी.

इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी में हर चीज किसी न किसी करीबी महिला से जुड़ी हुई पहनी. टीना ने बताया कि उनकी शादी की मैरून साड़ी उनकी भाभी की अलमारी से निकली थी. वही साड़ी उन्होंने अपनी वेडिंग साड़ी बनाई.

उनका मांग टीका उनकी बड़ी बहन का था, जिसे उनकी बहन ने अपनी शादी में पहना था. उस वक्त टीना सिर्फ आठ साल की थीं. वहीं, उनके हाथों में जो सोने के कंगन थे, वे उनकी दादी के थे. टीना ने बताया कि बचपन में उन्होंने दादी से कहा था कि उन्हें ये कंगन बहुत पसंद हैं. दादी ने अपनी आखिरी इच्छा में उनके पिता से कहा था कि ये कंगन टीना को ही दिए जाएं.

Advertisement

टीना ने यह भी बताया कि उनकी मां के भाई (मामा) का निधन काफी पहले हो गया था, लेकिन उनकी मामी और नानी ने परंपरा निभाते हुए उन्हें शादी की चुनरी दी. जबकि उनकी शादी की ज्वेलरी उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की थी.

टीना ने लिखा कि जब वह दुल्हन बनीं, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी जिंदगी की सभी मजबूत महिलाएं उनके साथ खड़ी हैं. उन्होंने इसे "Something Borrowed, Something Blessed" यानी उधार भी, आशीर्वाद भी बताया.

श्री श्री रविशंकर के आश्रम में लिए थे सात फेरे

टीना पारेख ने साल 2007 में मशहूर म्यूजिशियन विक्रम हजरा से शादी की थी. दोनों ने बेहद सादगी के साथ श्री श्री रविशंकर के आश्रम में सात फेरे लिए थे. उनकी शादी किसी भव्य होटल या महंगे वेडिंग वेन्यू में नहीं, बल्कि आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुई थी.

टीना की शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत बिल्कुल आसान नहीं थी. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि शादी के सिर्फ पांच दिन बाद ही वह पति विक्रम हजरा को छोड़कर अपने मायके वापस जाना चाहती थीं. उन्होंने बताया था कि उनके परिवार वाले इस शादी से शुरुआत में खुश नहीं थे. ऐसे में शादी के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं और उन्होंने पति से साफ कह दिया था कि वह वापस अपने घर लौटना चाहती हैं.

Advertisement

पति ने गुस्सा नहीं किया, बल्कि दिया 3 महीने का वक्त

टीना के मुताबिक, उस मुश्किल वक्त में उनके पति ने गुस्सा करने या बहस करने की बजाय बेहद समझदारी दिखाई. उन्होंने टीना से कहा- हम तीन महीने साथ रहते हैं. अगर तब भी तुम्हें लगे कि यह रिश्ता नहीं चल सकता, तो मैं पूरा दोष अपने ऊपर ले लूंगा और खुद तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ आऊंगा. पति की इसी समझदारी और धैर्य ने उनके रिश्ते को संभाल लिया.

आज शादी के 20 साल बाद भी दोनों साथ हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. टीना का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस उनकी सादगी, पारिवारिक मूल्यों और शादी से जुड़ी खूबसूरत यादों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »