9 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार इंडियन आइडल 16 का फिनाले खत्म हो चुका है. ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक इंडियन आइडल 16 की विनर बन गई हैं. इंडियन आइडल लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जिसने कई अनजाने चेहरों को पहचान दी है. शो पर बायस्ड होने का आरोप भी लगता आया है. कहा जाता है कि सिंगिंग शो का विनर पहले से फिक्स होता है. इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने के बाद ज्योतिर्मयी ने पर्दे के पीछे का सच बताया है.
फिक्स होता है विनर?
इंडियन आइ़डल की ट्रॉफी जीतने के बाद ज्योतिर्मयी नायक इंटरव्यूज में शो को लेकर अपनी बात रखती दिख रही हैं. उनसे पूछा गया कि क्या इंडियन आइडल स्क्रिप्टेड होता है. क्या इसका विनर पहले से फिक्स होता है. आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने गलाटा इंडिया संग बातचीत में कहा कि इतना बड़ा शो है, तो स्क्रिप्टेड तो होगा ही. शो में अगर कुछ हो रहा है, तो उसकी प्लानिंग तो की ही जाएगी. पर जो लोग कहते हैं कि विनर फिक्स होता है, ऐसा नहीं होता है.
ज्योतिर्मयी ने कहा कि विनर बिल्कुल भी फिक्स नहीं होता है. हमें कुछ पता नहीं होता है कि शो कौन जीतने वाला है. शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है. जैसे हमारे फिनाले का शूट तीन दिन तक था, लेकिन दिखाया एक दिन गया. ये बहुत ज्यादा थका देता है. हमें किसी भी पल के लिए तैयार रहना होता है और इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं. इसलिए इसे स्क्रिप्टेड नहीं कहा जा सकता है.
इमोशनल हुईं ज्योतिर्मयी
ज्योतिर्मयी ने कहा कि शुरुआत से किसी भी सिंगर का यही सपना होता है कि वो इंडियन आइडल या सारेगामापा जाए. मैं बचपन से इंडियन आइडलल देखती आई हूं. ये मैंने चौथी या पांचवी बार ट्रॉय किया था. हर बार मैं लेवल 3 में एलिमिनेट हो जाती थी. इस बार मैंने सोचा कि दे देती हूं ऑडिशन अगर हो गया, तो ठीक है नहीं, तो कोई बात नहीं. इस बार विनर बनना तो बन गई. इसलिए जब जो होना होता है, वो होकर ही रहता है.
ज्योतिर्मयी नायक को इंडियन आइडल जीतने की बधाई.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क