इंडियन आइडल 16 में इस बार पुराने सिंगर्स ने धमाल मचाया. शो में इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन ने अपने खास अंदाज से समा बांधा. उन्होंने अपने गानों से शो में धमाल मचा दिया. इसी के साथ उन्होंने अपने एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर भी दोहराया. सिंगर की दर्दभरी दास्तां सुन सेट पर सन्नाटा पसर गया.
पवनदीप का छलका दर्द
दरअसल, पिछले साल पवनदीप राजन का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था. उनकी बाल-बाल जान बची थी. अब शो में जज विशाल ददलानी से पवनदीप से उनके एक्सीडेंट के बारे में पूछा.
पवनदीप बोले- हमारा एक शो था अहमदाबाद में. मैं उत्तराखंड में था अपने गांव में. हम शो के लिए अच्छे से जा रहे थे. मैं रास्ते में सो गया था. जैसे मेरी नींद खुली तो हम एक ट्रक में घुसे हुए थे. खाली लेफ्ट हैंड ठीक था मेरा और ऊपर की बॉडी ठीक थी, बाकी सब टूटा हुआ था.
हॉस्पिटल जब पहुंचे तो एक सर्जरी 11 घंटे चली थी. सब घबरा गए थे. मेरे एक पैर में रॉड डली है. दूसरी में कीलें लगाई हैं, जो दरवाजे में लगती हैं. हाथ में भी रॉड है. लेटे-लेटे सोचता रहता था कि कब ये दिन निकलेंगे और आज यहां इंडियन आइडल के मंच पर आ गया.
पवनदीप ने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ तो उनकी जगह शो उनके दोस्त और इंडियन आइडल 10 के विनर सलमान अली ने किया था.
पवनदीप का दर्द सुन चौंके विशाल
पवनदीप राजन की दर्दभरी कहानी सुनकर विशाल ददलाली और शो में गेस्ट के तौर पर आईं करिश्मा कपूर भी इमोशनल हो गईं. सभी ने पवनदीप को स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका हौसला बढ़ाया.
पवनदीप ने शो में करिश्मा कपूर के लिए रोमांटिक गाना भी गाया. उन्होंने अपनी रुहानी आवाज और खूबसूरत गायकी से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया. करिश्मा भी पवनदीप की सिंगगिंग से काफी इंप्रेस दिखीं. सलमान अली ने भी में अपनी गायकी से चार चांद लगाए. शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आपने देखे क्या?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क