शादी कैंसिल करने वाले थे गौहर खान के हसबेंड जैद दरबार, एक्ट्रेस ने बताई वजह

उन्होंने बताया कि वे शादी के दूसरे ही दिन लखनऊ में 14 फेरे की शूट‍िंग के लिए हाज‍िर थीं. इस दौरान जैद बहुत सपोर्ट‍िव रहे. वे कहती हैं 'मेरे हसबेंड जैद ने मेरे साथ शूट ज्वॉइन कर बड़ा दिल दिखाया क्योंकि हमने अभी अभी शादी की थी और मैं नई दुल्हन थी.

Advertisement
जैद दरबार-गौहर खान जैद दरबार-गौहर खान

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST
  • गौहर के पति जैद शादी कैंसिल करने वाले थे
  • एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया खुलासा
  • शादी के तुरंत बाद काम पर लौट गई थीं गौहर

एक्ट्रेस गौहर खान ने पिछले साल दिसंबर में बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी कर ली थी. दोनों का लव अफेयर और फिर शादी, फैंस के लिए प्लेजेंट सरप्राइज था. चूंकि उनकी शादी लॉकडाउन में हुई इसल‍िए रिश्तेदार और करीबी लोग ही शादी में शामिल हुए. शादी के तुरंत बाद गौहर अपने काम पर लौट आई थीं. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में काम और शादी के बीच संतुलन बनाने को लेकर बात की है. 

Advertisement

कॉफी टाइम विद गृह के साथ बातचीत में गौहर ने बताया कि उनके हसबेंड जैद दरबार, शादी कैंसिल करने वाले थे. एक्ट्रेस कहती हैं 'जैद ने मुझसे कहा कि मैं हर चीज के साथ मैनेज कर सकता हूं, तुम्हारे वर्क शेडयूल के साथ भी, पर अगर तुमने शादी पर मेहंदी नहीं लगाई तो शादी मना कर देते हैं.' 

बिग बॉस की नंबर 1 टास्क परफॉर्मर KKK11 में हुईं फ्लॉप, मजाक बनने गई थीं निक्की?

शादी के दूसरे दिन 14 फेरे की तैयारी 

इससे पहले गौहर ने एक इंटरव्यू में काम को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने बताया कि वे शादी के दूसरे ही दिन लखनऊ में 14 फेरे की शूट‍िंग के लिए हाज‍िर थीं. इस दौरान जैद बहुत सपोर्ट‍िव रहे. वे कहती हैं 'मेरे हसबेंड जैद ने मेरे साथ शूट ज्वॉइन कर बड़ा दिल दिखाया क्योंकि हमने अभी अभी शादी की थी और मैं नई दुल्हन थी. बल्क‍ि 14 फेरे के समय मेरे हाथों पर मेरी शादी की मेहंदी लगी हुई थी. मुझे नहीं पता कि ये अल्लाह ने कैसे किया पर शादी के बाद फिल्म में मेरे सारे सीन्स मैरिज सीन्स ही थे.'

Advertisement

कैजुअल से ग्लैमरस तक, कमाल के हैं टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के लुक्स

हनीमून के लिए यहां गया कपल 

बता दें शादी के कई महीनों बाद गौहर और जैद हनीमून पर गए. उन्होंने इस खूबसूरत पल के लिए मॉस्को को चुना जहां से उनकी तस्वीरें खूब वायारल हुईं. दोनों बीटाउन के पॉपुलर और मोस्ट लव्ड जोड़‍ियों में से एक हैं. शादी के बाद गौहर को तांडव वेब सीरीज में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्ट‍िंग ने क्रिट‍िक्स और ऑड‍ियंस दोनों की वाहवाही बटोरी.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »