डोनल बिष्ट ने टीवी छोड़ किया वेब सीरीज का रुख, बोलीं- मां के लिए करूंगी वापसी

वेब सीरीज "इन कोल्ड ब्लड" में डोनल के अपोजिट इकबाल खान है और साथ ही इन्द्रनील सेनगुप्ता, करणवीर मेहरा जैसे कलाकार है. अपनी वेब सीरीज के बारे में डोनल ने बताया, "इस वेब सीरीज की शूटिंग मसूरी में हुई है. हम 1 महीने मसूरी में थे, जहां हमने शूट किया और मसूरी का मौसम बहुत ही अच्छा था शूटिंग के दौरान. ये एक सस्पेंस थ्रिलर है.

Advertisement
डोनल बिष्ट डोनल बिष्ट

पूजा त्रिवेदी

  • नई दिल्ली ,
  • 17 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने इन दिनों वेब सीरीज का रुख कर लिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज “इन कोल्ड ब्लड” की शूटिंग खत्म की है. आजतक से खास बातचीत में डोनल ने अपनी वेब सीरीज, आने वाले प्रोजेक्ट्स और टीवी पर वापसी पर बातें की.

वेब सीरीज “इन कोल्ड ब्लड” में डोनल के अपोजिट इकबाल खान है और साथ ही इन्द्रनील सेनगुप्ता, करणवीर मेहरा जैसे कलाकार है. अपनी वेब सीरीज के बारे में डोनल ने बताया, “इस वेब सीरीज की शूटिंग मसूरी में हुई है. हम 1 महिना मसूरी में थे, जहां हमने शूट किया और मसूरी का मौसम बहुत ही अच्छा था शूटिंग के दौरान. ये एक सस्पेंस थ्रिलर है. हालांकि ज्यादातर सस्पेंस थ्रिलर में मुंबई की गलियों और ये अन्य बातों को दिखाया जाता है लेकिन इसमें आपको खुली वादियां और अच्छे मौसम में सस्पेंस देखने को मिलेगा. मैं इसमें तमन्ना का रोल प्ले कर रही हूं इकबाल खान के अपोजिट.” 

Advertisement

शूटिंग के बारे में डोनल ने कहा, “पिछले महीने ही वेब सीरीज की शूटिंग हुई और बहुत ज्यादा ठंड थी वहां. मैं तो खुद देहरादून की हूं लेकिन फिर भी मुझे बहुत ठंड महसूस हुई. हमने 6 डिग्री में शूट किया है वहां. इसमें विंटर लुक में कोई प्रॉब्लम नहीं होती थी. लेकिन जब समर लुक होता था तब हालत खराब हो जाती थी. मुश्किल तो था लेकिन मजा भी बहुत आया.”

कैसा था इकबाल खान संग काम का एक्सपीरियंस?

डोनल ने इकबाल खान के साथ काम करने और अपने लुक के बारे में बताया, “इकबाल खान तो वैसे भी लड़कियों के बहुत ही फेवरेट है. उनके साथ काम करना बहुत फन रहा. उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा. वो सीनियर हैं मेरे लेकिन उन्होंने बहुत सपोर्ट किया. एक वजह से मैं टेंशन में आ गई थी वो इसलिए क्योंकि इकबाल बहुत सीनियर है और मैं उनके सामने थोड़ी छोटी लगती हूं तो मेरा फोकस यही रहता था कि मैं अपने लुक पर मेहनत करूं ताकि मैं इसमें मैच्योर लगूं. हालांकि सबने मुझे बोला ही कैमरे में दो सुंदर लोग होंगे तो अच्छे ही लगेंगे लेकिन मेरा ये था कि मैं मेरे किरदार के हिसाब से छोटी न लगूं बल्कि थोड़ी मैच्योर लगूं.”

Advertisement

टीवी पर सिर्फ एक कारण से ही वापसी करेंगी डोनल

डोनल बिष्ट ने इन दिनों टीवी को अलविदा कहकर वेब सीरीज की ओर रुख कर लिया है. लेकिन उनकी मम्मी उन्हें टीवी पर रोजाना देखना बहुत ही ज्यादा मिस करती है. इसपर डोनल का कहना है, “फैन्स के साथ-साथ मेरी मम्मी मुझे टीवी शो में देखना मिस कर रही हैं. वो मुझे कहती है कि जल्दी से टीवी पर आ मैं तुझे रोज टीवी पर देखना चाहती हूं. फिलहाल तो मैं वेब सीरीज कर रही हूं लेकिन टीवी पर मैं आउंगी तो सिर्फ मम्मी के लिए. 

क्योंकि टीवी शो करने में और वेब करने में बहुत फर्क है, टीवी पर आप बहुत टाइम तक एक ही तरह का किरदार करते हो और लुक भी लगभग सेम होता है. लेकिन वेब सीरीज में हम अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते है और अलग-अलग किरदार कर सकते है. टीवी में बहुत ड्रामा होता है और वेब सीरीज नेचुरल होती है. तो इसलिए मुझे पर्सनली वेब सीरीज करना पसंद है.”

न्यू ईयर और क्रिसमस के प्लान्स के बारे में बताते हुए डोनल ने कहा कि वो फैमिली के साथ गोवा जाने की प्लानिंग में है लेकिन अब तक कुछ फिक्स नहीं है. वैसे फिलहाल तो वो कुछ और वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »