शादी के बाद शूटिंग पर लौटीं दिव्यांका को सेट पर मिला सरप्राइज...

शादी के बाद 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर लौटी दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही एक सरप्राइज दिया गया. जानिए क्या है वो सरप्राइज...

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी दिव्यांका त्रिपाठी

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 18 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी के बाद कोई ब्रेक नहीं लिया है और वो अपने रूटीन में वापस आ गई हैं. दिव्यांका ने 8 जुलाई को भोपाल में अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की थी.

दिव्यांका और विवेक अपने-अपने शो में बिजी होने के कारण हनीमून पर भी नहीं गए. दिव्यांका भी 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर लौट आई हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है.

Advertisement

हाल ही में शो पर वापस लौटी दिव्यांका ने सेट पर मिले सरप्राइज की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है...

दिव्यांका और विवेक अपनी शादी में बहुत ही अच्छे लग रहे थे. भोपाल में दोनों की शादी के बाद विवेक के घर चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन पार्टी हुई थी. उसके बाद दोनों ने मुंबई में अपने इंडस्ट्री फ्रैंड्स के लिए भी एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »