'हर दुआ में आपका नाम', पति के बर्थडे पर इमोशनल हुईं दीपिका कक्कड़, देख रहीं मुश्किल वक्त

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब का आज जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो उनका शुक्रिया अदा कर रही हैं. दीपिका के मुश्किल वक्त में शोएब उनके साथ डटकर खड़े हैं, इसलिए वो थोड़ी इमोशनल होती नजर आई हैं.

Advertisement
दीपिका के मुश्किल वक्त में शोएब (Photo: Instagram @ms.dipika) दीपिका के मुश्किल वक्त में शोएब (Photo: Instagram @ms.dipika)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी बिगड़ी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है, जिसके लिए वो लगातार अपना इलाज करा रही हैं. इन दिनों उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है, जिसके कारण एक्ट्रेस को काफी दर्द भी झेलना पड़ रहा है. 

दीपिका ने मनाया पति का जन्मदिन

दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ में काफी सारी मुश्किलें उठा रही हैं. इस कठिन समय में उनका साथ पति शोएब इब्राहिम लगातार देते नजर आ रहे हैं. वो एक्ट्रेस को ठीक करने के लिए हर चीज कर रहे हैं. शोएब अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए दीपिका की हेल्थ अपडेट और कैंसर जर्नी भी शेयर करते रहते हैं. 

Advertisement

आज शोएब अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे खास मौके पर दीपिका कक्कड़ ने अपने पति के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक्टर के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है. दीपिका ने शोएब पर प्यार लुटाते हुए कहा- तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेहमत (आशीर्वाद) है. 

'चाहे जो भी सिचुएशन हो, मुझे पता है कि मैं सबकुछ फेस कर लूंगी क्योंकि आप साथ हो. मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सहारा, मेरी जिंदगी, मेरा सुकून...जन्मदिन मुबारक हो शोएब. आपको देने के लिए कुछ भी नहीं है, झोली खाली है हमारी. बस हर दुआ में आपका नाम है.' दीपिका की पोस्ट पर एक्टर ने प्यार दिखाया है. 

परिवार ने देखी परेशानी

दीपिका और शोएब ने कुछ ही दिन पहले अपने परिवार में एक बड़े संकट का सामना किया था. एक्टर के पिता को अचानक ICU में भर्ती करना पड़ा था. उन्हें दूसरा ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. दीपिका के ससुर कई दिनों तक गंभीर हालत में रहे, उनके शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था. लेकिन अब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया है. उन्हें फिलहाल अस्पताल के नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है, जिसकी जानकारी शोएब ने भी दी. वहीं दीपिका ने फैंस का धन्यवाद किया था क्योंकि उन्होंने उनके ससुर के लिए दुआएं भेजीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »