लव ने स्काउट को पकड़ाया इनरवियर? भाई-बहन के रिश्ते में हदें पार, अश्लीलता देख भड़के यूजर्स, बोले- शर्म करो

बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों की कैमरे पर ऐसी हरकत देखकर लोग हैरान हैं.

Advertisement
स्काउट ओपी और लव गिल में दिखीं नजदीकियां (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop) स्काउट ओपी और लव गिल में दिखीं नजदीकियां (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं. भाई-बहन बोलकर वो जिस तरह से कैमरे पर नजदीकियां दिखाते हैं, इसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. शो में वो डंके की चोट पर एक-दूसरे को भाई-बहन बोलते हैं. लेकिन उनकी हरकतें कुछ और ही बयां करती हैं. स्काउट और लव की करीबियों का एक और वीडियो सामने आया है.

Advertisement

लव-स्काउट का रिश्ता क्या?
वायरल वीडियो में घरवाले गार्डन एरिया में बैठे हुए हैं. तभी लव गिल के पास स्काउट आते हैं. एक्ट्रेस खड़े होकर कुर्ते के अंदर से कुछ निकालकर स्काउट के हाथ में पकड़ाती हैं. ये वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. लोगों का दावा है कि लव ने अपनी ब्रा निकलकर स्काउट को पकड़ाई है. इंटरनेट पर ये सीन देखकर तहलका मच गया है. लेकिन यहां बड़ी गलतफहमी हुई है. लव ने अपने कुर्ते के अंदर से ब्रा नहीं बल्कि आईस पैक निकाला है. 

ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. भले ही वो आईस पैक था, लेकिन तब भी जिस तरह से 150 कैमरों के सामने लव ने स्काउट को कुर्ते में से निकालकर आईस पैक दिया है, इसे देखकर यूजर्स अनकंफर्टेबल हो गए हैं. यूजर्स का कहना है इन दोनों को नहीं मालूम कैमरे के सामने कैसे बिहेव करना है. किसी ने लिखा- ये शो के सबसे चीपेस्ट कंटेस्टेंट हैं. दूसरे ने कहा- थोड़ी तो शर्म लिहाज होनी चाहिए. आईस पैक भी इस तरह से सरेआम निकालकर देने का क्या मतलब है.

Advertisement

बिग बॉस के बीते वीकेंड का वार में लव गिल और स्काउट की नजदीकियों को लेकर सलमान खान ने एक्ट्रेस से सवाल भी किया था. जहां लव ने बताया कि उनका एक छोटा भाई है. उसके साथ फिजीकल टच को लेकर वो नॉर्मल हैं. इसके बाद सलमान ने बात को आगे नहीं बढ़ाया, वो वहीं पर चुप हो गए.

सलमान ने दबी जुबान ने लव-स्काउट को बताया कि उनकी नजदीकियों को लेकर बातें बन रही हैं. लेकिन स्काउट ने इस बात को गलत तरीके से लिया. उनका कहना है कि सोशल मीडिया की बातों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता. मेकर्स उनका लव संग रिश्ता खराब करना चाहते हैं. मगर वो ऐसा नहीं होने देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »