Video: कपि‍ल शर्मा का कव्वाली पर ऐसा डांस, देखकर शरमा जाएंगीं नोरा फतेही

कपिल शर्मा हिंदुस्तान के मशहूर कॉमेडियन हैं, उनमें सिर्फ लोगों को हंसाने का ही गुण नहीं है, कपिल एक अच्छे एक्टर और सिंगर भी हैं. पर अब पता चला कि वो डांस भी लाजवाब करते हैं. कपिल ने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
कपि‍ल शर्मा कपि‍ल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

महीनों के इंतजार के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ सबको हंसाने लौट आए हैं. बस इस बार पता बदल चुका है. अब कपिल का शो टेलीविजन की जगह OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होता है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो को शुरू हुए महज दो हफ्ते हुए हैं, लेकिन इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलना शुरू हो चुका है. दुनियाभर में कपिल का शो ट्रेंड कर रहा है. कपिल भी बदले में फैन्स को बराबर प्यार दे रहे हैं और बचा हुआ कंटेंट अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर रहे हैं. कपिल ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डांस करके सबके होश उड़ा दिये हैं. 

Advertisement

कपिल ने कव्वाली पर किया डांस 
कपिल शर्मा हिंदुस्तान के मशहूर कॉमेडियन हैं, उनमें सिर्फ लोगों को हंसाने का ही गुण नहीं है, कपिल एक अच्छे एक्टर और सिंगर भी हैं. पर अब पता चला कि वो डांस भी लाजवाब करते हैं. कपिल ने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें तुम तो ठहरे परदेसी गाना गाते हुए देखा सकता है. उन्होंने पूरी टीम के बाकायदा कव्वाली की महफिल सजाई हुई है. उन्होंने ना सिर्फ कव्वाली गाई, बल्कि कमाल के ठुमके भी लगाये. कपिल के डांस मूव्स देखकर नोरा फतेही भी शरमा सकती हैं. मतलब कपिल ने क्या नजाकत के साथ कमर लचकाई है. देखकर मजा आ गया. 

सुनील ग्रोवर-कृष्णा अभिषेक संग मस्ती 
12 मिनट के वीडियो में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और अर्चना पूरन सिंह के साथ जमकर मस्ती करते दिखे. तीनों ही कॉमेडियन ने मिलकर शो पर मौजूद दर्शकों को अपने फनी जोक्स से खूब हंसाया. रही सही कसर कीकू शारदा और राजीव ठाकुर पूरी करते दिखे. कपिल का डांस और कॉमेडी देखकर फैन्स लोटपोट नजर आ रहे हैं. फैन्स का कहना है कि पूरे एपिसोड से ज्यादा एंटरटेनिंग बचा हुआ कंटेंट है. वहीं किसी ने लिखा कि कैमरामैन ने अपना काम बखूबी किया है. एक फैन ने लिखा कॉमेडी के तीन लीजेंड एक फ्रेम में परफेक्ट. अन्य ने लिखा कि ये वीडियो देखकर मजा आ गया. 

Advertisement

वैसे अगर आपने मजेदार वीडियो मिस कर दिया है, तो देख लीजिये. दूसरी बात ये द ग्रेड इंडियन कपिल शो का अपकमिंग एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम होगा. देखना मत भूलियेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »