बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन, 2 महीने पहले हुआ था कोरोना

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है. स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार थे. बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आख‍िरी सांस ली.

Advertisement
स्वामी ओम स्वामी ओम

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 03 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST
  • 2 महीने पहले स्वामी ओम को हुआ था कोराना
  • बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट में रहे शुमार
  • अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है. स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार थे. बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आख‍िरी सांस ली. करीब 2 महीने पहले वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. वहां से ठीक होने के बाद वह घर पर आ गए थे, लेकिन शारीरिक कमजोरी और कुछ बीमारियों की वजह से बुधवार को उनका देहांत हो गया.

Advertisement

स्वामी ओम दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रहते थे.आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. लंबी बीमारी से जूझने के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया. 

देखें आजतक लाइव TV

बानी जे पर फेंका था यूरीन 

मालूम हो कि स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 के सबसे चर्च‍ित कंटेस्टेंट रहे हैं. उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में थे. बिग बॉस 10 में उन्होंने अपनी एक को-कंटेस्टेंट बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था. इसके बाद खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से एलिमिनेट कर दिया था. बिग बॉस 10 के बाद भी स्वमी ओम अपने बयानों को लेकर काफी सुर्ख‍ियों में बने रहे. 

प्र‍ि‍यंका जग्गा को कहते थे धर्मपुत्री   

इंड‍िया टुडे के साथ बातचीत में भी स्वामी ओम ने अजीबोगरीब बयान दिया था. उन्होंने बिग बॉस की अपनी एक को-कंटेस्टेंट प्र‍ियंका जग्गा को धर्मपुत्री बताया था. वे कहते थे-  'मेरी धर्मपुत्री प्र‍ियंका जग्गा मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट है. सभी लड़क‍ियों में मैं उसमें एक एक्स्ट्रा ऑर्ड‍िनरी कैरेक्टर देखता हूं. मैंने उससे करवा चौथ का व्रत भी रखवाया था और बिग बॉस के घर में इत‍िहास रचाया.' स्वामी ओम अपने इन्हीं कंट्रोवर्स‍िज को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »