करोड़ों कमा रहीं भारती की सक्सेस से पति हर्ष को हुई इनसिक्योरिटी! बोले- लोग जज करते हैं

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपनी लव स्टोरी, बॉडी शेमिंग और इंडस्ट्री में संघर्ष पर खुलकर बात की, हर्ष ने बताया कि लोग उन्हें इसलिए जज करते थे क्योंकि भारती उनसे ज्यादा सफल थीं, वहीं भारती ने मोटापे को लेकर अपना दर्द साझा किया.

Advertisement
आसान नहीं थी भारती-हर्ष की लव स्टोरी (Photo: instagram @haarshlimbachiyaa) आसान नहीं थी भारती-हर्ष की लव स्टोरी (Photo: instagram @haarshlimbachiyaa)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की लव स्टोरी साल 2009 में शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर शुरू हुई थी. दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2017 में शादी कर ली. लेकिन उनकी ये खूबसूरत लव स्टोरी आसान नहीं थी. हाल ही में दोनों ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर और इनसिक्योरिटी पर खुलकर बात की.

Advertisement

हर्ष को बनना है भारती से सक्सेसफुल!

बातचीत के दौरान नेहा धूपिया ने कहा कि लोग अक्सर कॉमेडियन को तो स्क्रीन पर देख लेते हैं, लेकिन उसके पीछे मेहनत करने वाले राइटर को नजरअंदाज कर देते हैं. इस पर हर्ष ने माना कि उन्हें कई बार जज किया गया, क्योंकि भारती उनसे ज्यादा सफल थीं.

हर्ष ने कहा- समाज को लगता है कि पति को पत्नी से ज्यादा सफल होना चाहिए. जब लड़की ज्यादा सफल हो जाए, तो लोगों को अजीब लगता है. शुरुआत में मुझे भी थोड़ा अजीब महसूस होता था, लेकिन फिर मैंने सोचा कि मुझे बस अपना काम बेहतर करना है.

उन्होंने बताया कि वो एक राइटर के तौर पर अच्छी कमाई कर रहे थे, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा ताकि वो खुद को और बेहतर साबित कर सकें. इसके बाद उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्शन में भी काम किया और शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ को लगभग पूरा लिखा और क्रिएट किया. इसी के बाद उन्हें आत्मविश्वास मिला कि वो भी इंडस्ट्री में बड़ा काम कर सकते हैं.

Advertisement

अपनी स्क्रिप्ट्स खुद तैयार करते हैं कपिल

हर्ष ने इस दौरान कपिल शर्मा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा अपनी स्क्रिप्ट खुद तैयार करते हैं. हर्ष बोले- कपिल भाई पूरी स्क्रिप्ट खुद बोलते थे और हम लोग उसे टाइप करते थे.

इस पर भारती सिंह ने कहा- कपिल भाई की स्क्रिप्ट कोई नहीं लिख सकता. उनके अंदर भगवान का दिया हुआ टैलेंट है. कॉमेडी सीखी नहीं जा सकती, वो अंदर से आनी चाहिए. जैसे जॉनी लीवर और बाकी दिग्गज कलाकारों के पास गॉड गिफ्ट होता है.

भारती के मोटापे का उड़ा मजाक

नेहा धूपिया ने भारती से उनके लो सेल्फ-एस्टीम और बॉडी इमेज इश्यू को लेकर भी सवाल किया. इस पर भारती ने बताया कि पंजाब के परिवारों में बचपन से ही वजन को लेकर मजाक चलता रहता है, लेकिन उन्हें कभी फर्क नहीं पड़ा. भारती ने कहा- जब मैं मुंबई आई, तब लोगों ने कहा कि मोटापे पर मजाक करना बॉडी शेमिंग है. मुझे लगा मैं किस दुनिया में आ गई हूं? फिर मैंने खुद पर ही जोक्स मारने शुरू कर दिए. हां, मैं ज्यादा खाती हूं और मोटी हूं, इसमें मुझे कोई शर्म नहीं है.

उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पतला बनने का कोई शौक नहीं है, क्योंकि वो हमेशा से ऐसी ही रही हैं. हालांकि वो फिट और हेल्दी जरूर रहना चाहती हैं.

Advertisement

आज भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. दोनों के दो बेटे हैं- लक्ष्य और काजू. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement