बेपनाह के सेट पर लगी आग, शूटिंग लोकेशन पर मौजूद थे 150 लोग, कोई हताहत नहीं

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के शो बेपनाह के सेट पर 6 जनवरी को आग लग गई. उस समय शो की शूटिंग चल रही थी. सेट पर करीब 150 लोग थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे.

Advertisement
बेपनाह के सेट पर लगी आग बेपनाह के सेट पर लगी आग

आर जे आलोक / स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 06 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:02 AM IST

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के शो 'बेपनाह' के सेट पर 6 जनवरी को आग लग गई. उस समय शो की शूटिंग चल रही थी. सेट पर करीब 150 लोग थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे. देर रात तक आग बुझा ली गई और सभी लोगों को बचा लिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनरेटर में स्पार्क होने से आग लगी. वहीं पर सीरियल 'हासिल' का भी सेट बना हुआ है. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement

वहां मौजूद लोगों को बचा कर निकाल लिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं. पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर राहत और बचाव कार्य मे जुटे हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

पिछले साल सितंबर में जेनिफर के शो 'बेहद' के सेट पर भी आग लग गई थी. आग में कुशाल टंडन और अनेरी वजानी फंस गए थे. उस समय कुशाल टंडन (अर्जुन) और जेनिफर विंगेट (माया) का वेडिंग सीक्वेंस फिल्माया जा रहा था.

पिछले साल फरवरी में भी बेहद के सेट पर आग लग गई थी. उस समय कुशाल का गला, पैर और जेनिफर की पीठ जल गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »