जाते-जाते भी 'नागिन' ने किया टॉप, अब कौन-सा शो लेगा इसकी जगह...

टीवी शोज की दौड़ में 'नागिन' ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई और लास्ट एप‍िसोड तक शो TRP में टॉप पर रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसके खत्म होने के बाद कौन-सा शो नंबर वन बन पाएगा...

Advertisement
'नागिन' टीवी शो 'नागिन' टीवी शो

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

साल के 22वें हफ्ते के लिए आई Barc रेटिंग में जाते-जाते भी 'नागिन' ने जलवा बरकार रखा और अपने आगे किसी और को नहीं आने दिया. इस हफ्ते है जहां शहरों में 'स्टार परिवार अवाॅर्ड 2016' ने लोगों का मनोरंजन किया तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में 'जोधा अकबर' ने धूम मचाई. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार फिर इस रेटिंग में किसी भी रियलिटी शो को जगह नहीं मिल पाई है.

Advertisement

'नागिन' ने किया लौटकर आने का वादा
BARC की रेटिंग में कलर्स के सबसे पसंदीदा शो ने फिनाले एपिसोड के साथ इस हफ्ते भी नबंर वन पर जगह बनाई. टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'नागिन' का पैकअप हो गया है और इसका सीजन 2 अक्टूबर में आएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवन्‍या और रितिक की जगह कौन लेगा और कैसा होगा इसके सीजन 2 का रंग.


इशिता-रमन 'मोहब्‍बतों' का जादू
इशिता-रमन की मोहब्‍बतों का असर दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है और इसी के साथ यह टीवी शो एक बार फिर से नंबर दो पर बना हुआ है. हाल के एपिसोड में को मिलते हुए दिखाया जा रहा है और उनकी लाडली रूही भी वापस आ गई है. अब देखना ये है कि क्या इनके परिवार में फिर से खुशियां लौटेंगी.

Advertisement

गोपी को मिल गया नया 'साथिया'
स्‍टार प्‍लस के इस शो को दर्शकों के प्‍यार ने फिर से तीसरे नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है. इस शो ने एक फिर से लीप लेकर आगे बढ़ने का फैसला लिया है और इस शो से अहम की विदाई हो चुकी है और अब इसमें गोपी की दूसरी शादी का ड्रामा दिखाया जाने वाला है. जहां कोकिला अपनी बहू को बेटी की तरह विदा करेंगी और एक मां का फर्ज अदा करेंगी.

प्रज्ञा का 'कुमकुम भाग्‍य' रहे सलामत
प्‍यार और नफरत के धागों से बुनी एक और कहानी जो दर्शकों को अपने जादू में बांधे हुए है और इस लिस्‍ट में नंबर चार पर अपना कब्‍जा जमाए हुए है. तनु की सच्‍चाई पूरे परिवार के सामने आने के बाद अब फिर से एक हो जाएंगे. इसी के साथ एक बार फिर से इस शो पर लगेगा रोमांस का तड़का.


स्टार परिवार अवॉर्ड ने मचाई धूम
हर साल टीवी कलाकारों को उनकी मेहनत का फल देने वाला यह अवॉर्ड शो दर्शकों का मनोरंजन करने में भी कामयाब रहता है. इस साल भी इस शो ने अपना जादू चलाया और टीआरपी रेटिंग में भी पांचवें नंबर पर आ खड़ा हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »