42 की उम्र में मां बनी एक्ट्रेस, डिलीवरी के बाद नन्हे बेटे संग पहली बार आई नजर, चेहरे पर दिखा 'मॉम ग्लो'

करिश्मा तन्ना मां बनने के बाद अपने नन्हे बेटे संग घर पर लौट आई हैं. उन्हें डिलीवरी के बाद पहली बार अपने पति वरुण बंगेरा संग देखा गया है. करिश्मा अपने जीवन में आए इस नई मेहमान को लेकर काफी खुश दिख रही हैं.

Advertisement
परिवार संग दिखीं करिश्मा (Photo: Instagram @karishmaktanna) परिवार संग दिखीं करिश्मा (Photo: Instagram @karishmaktanna)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस समय अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. 42 की उम्र में वो एक बेटे की मां बनी हैं. शादी के करीब चार साल बाद वो और उनके पति पेरेंट्स बने हैं. इस नई शुरुआत के लिए फैंस ने भी उन्हें खूब सारी बधाई दी थी. 

Advertisement

बच्चे को लेकर घर आईं करिश्मा

करिश्मा तन्ना की डिलीवरी 29 जुलाई को हुई थी. तीन दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद, वो अब अपने बेटे के साथ वापस घर लौट आईं. शनिवार की दोपहर वो अपने पति वरुण बंगेरा और नन्हे बेटे संग पहली बार दिखीं. पैप्स ने कपल को उनके घर के नीचे स्पॉट किया. दोनों ने उनके कैमरा पर राजी-खुशी पोज दिए, मगर अपने न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा छिपाए रखा. एक कैरी कॉट में एक्ट्रेस का बेबी आराम कर रहा था, जिसे उनके पति ने पकड़ा हुआ था. 

इस दौरान करिश्मा के चेहरे पर मॉम ग्लो भी दिखाई दिया. नो मेकअप लुक में भी उनका चेहरा काफी चमक रहा था. उन्होंने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. एक्ट्रेस तभी से अपनी मॉम जर्नी पर ध्यान देती दिख रही थीं. प्रेग्नेंसी में भी वो जिम जाकर वर्कआउट कर रही थीं, जिसे देखकर कई सारी महिलाएं प्रेरित हुईं. 

Advertisement

मदरहुड के लिए रेडी नहीं थीं करिश्मा

मां बनने से पहले करिश्मा तन्ना ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि वो मदरहुड के लिए रेडी नहीं थी. वो और उनके पति वरुण ने ये बात इसलिए सोची थी क्योंकि देशभर में आसपास कई सारी चीजें चल रही थीं. करिश्मा के मुताबिक, कोविड, युद्ध और अनिश्चितताओं के बीच एक बच्चा पैदा करना काफी मुश्किल फैसला था. लेकिन फिर उन्होंने अपने मन को बदला और फाइनली बच्चा पैदा करने की प्लानिंग शुरू की. 

बात करें करिश्मा तन्ना के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें सबसे ज्यादा बालवीर जैसा किड्स-फ्रेंडली शो करने के लिए पहचाना जाता है. इसमें वो रानी परी बनकर आई थीं, जिसमें बच्चों ने उन्हें काफी पसंद किया था. इसके बाद वो संजू, स्कूप जैसे दमदार बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »