'अनुपमा' सीरियल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो का अपकमिंग प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में अनुपमा कुकिंग कॉम्पिटिशन हारती दिख रही है. जानते हैं कि आने वाले दिनों में 'अनुपमा' में क्या देखने को मिलने वाला है.
टूट जाएंगे अनुपमा का सपना
'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में एक कुकिंग कॉम्पिटिशन की तैयारी दिख रही है. कॉम्पिटिशन में अनुपमा और प्रेम अपनी-अपनी टीमों के साथ पहुंचते हैं. अनुपमा का मकसद अपना घर खरीदने का सपना पूरा करना है. वहीं प्रेम किसी भी कीमत पर उसे हराने के लिए तैयार है.
प्रोमो में जज कंटेस्टेंट का खाना चखकर कहते हैं कि फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है- अनुज कैफे. अनाउंसमेंट सुनते ही प्रेम खुशी से झूम उठता है. प्रेम, अनुपमा को चिढ़ाता हुआ नजर आता है. ऐसा लगा कि जैसे मानो उसने दुनिया जीत ली हो. दूसरी ओर अनुपमा के आंसू निकल पड़ते हैं. अनुपमा रोते हुए कहती है कि सबकुछ खत्म हो गया. इसके बाद सस्पेंस के साथ प्रोमो खत्म कर दिया जाता है.
प्रेम के लिए यह सिर्फ एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं है. वो मानता है कि अनुपमा को हराकर वो खुद को साबित कर सकेगा और अपने टूटे हुए सपनों को फिर से खड़ा करने की दिशा में एक बड़ी जीत हासिल करेगा.
फैन्स ने किया रिएक्ट
प्रोमो देखने के बाद फैन्स कह रहे हैं कि कुकिंग कॉम्पिटिशन अनुपमा जीतेगी. दूसरे ने लिखा कि आंसू मत बहाओ हमें पता है कि कुकिंग कॉम्पिटिशन की विनर अनुपमा है. कई फैन्स ने कहा कि ड्रामा बंद करो. प्रोमो देखकर समझ आ रहा है कि एपिसोड में ट्विस्ट आएगा और विनर अनुपमा होगी.
कुकिंग कॉम्पिटिशन का फिनाले एपिसोड बुधवार को दिखाया जाएगा. अब अनुपमा ये किंग कॉम्पिटिशन जीतेगी या नहीं, ये तो शो देखकर ही पता चलेगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क