Umar Riaz on eviction from Bigg Boss 15: पहली बार दिखे उमर, बोले- जनता जवाब दे चुकी है

उमर ने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए थैंक्स कहा. उमर के एविक्शन के बाद ट्विटर ट्रेंड चला था. उनके सपोर्ट में 17 मिलियन ट्वीट हुए थे. उमर रियाज ने कहा कि सबको पता है क्या हुआ है. जनता जानती है क्या हुआ है. इसका जवाब जनता दे चुकी है.

Advertisement
उमर रियाज उमर रियाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST
  • उमर रियाज पैपराजी के कैमरे में कैद
  • उमर ने फैंस का किया शुक्रिया

बिग बॉस से पिछले हफ्ते एविक्ट हुए कंटेस्टेंट उमर रियाज को 14 जनवरी को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया. पैपराजी के कैमरे में कैद हुए उमर रियाज ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उमर ने अपने एविक्शन पर भी बात की.

बिग बॉस से निकलने के बाद उमर रियाज पहली बार हुए स्पॉट

उमर को देखते ही पैपराजी ने उनसे उनके एविक्शन के बारे पूछा. उमर ने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए थैंक्स कहा. उमर के एविक्शन के बाद ट्विटर ट्रेंड चला था. उनके सपोर्ट में 17  मिलियन ट्वीट हुए थे. उमर रियाज ने कहा कि सबको पता है.  क्या हुआ है. जनता जानती है क्या हुआ है. इसका जवाब जनता दे चुकी है. मेरे को कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है. अल्लाह का रहम है मुझे इतना प्यार मिला है. 

Advertisement

 

उमर रियाज के एविक्शन को सेलेब्स समेत उनके फैंस ने अनफेयर बताया था. फिनाले के एकदम करीब आकर उमर रियाज शो से बाहर हुए हैं. उमर शो जीतना चाहते थे. टॉप 5 में जाना चाहते थे. खास बात ये है कि उमर ने टिकट टू फिनाले भी जीता था. इतनी सारी मेहनत के बावजूद उमर को उनके एग्रेसिव बिहेवियर के लिए शो से बाहर कर दिया गया था.


 

उमर टास्क के दौरान एग्रेसिव हुए थे. उन्होंने प्रतीक सहजपाल को धक्का मारा था. उमर के एग्रेशन का फैसला बिग बॉस ने जनता पर छोड़ा था. वीकेंड  का वार में समलान खान ने उमर के एविक्शन को अनाउंस किया था. उमर को कम वोटों की वजह से शो से बाहर होना पड़ा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement