'टारगेट क्यों करते हो?' कुर्बानी पर उठे सवाल, अदनान शेख ने जताई नाराजगी, बोले- त्योहार मनाने दो

अदनान शेख ने बकरीद और कुर्बानी विवाद पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को जवाब दिया. उन्होंने ChatGPT का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना गलत है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई.

Advertisement
अदनान शेख ने कहा- नफरत मत फैलाएं (Photo: Screengrab) अदनान शेख ने कहा- नफरत मत फैलाएं (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

बिग बॉस फेम इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध करने वालों को जवाब दिया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि सिर्फ मुसलमानों को निशाना बनाना गलत है. उन्होंने चैट जीपीटी का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में 65% हिंदू भी नॉन-वेज खाते हैं, इसलिए सिर्फ मुस्लिम समुदाय को दोष नहीं दिया जा सकता.

Advertisement

नफरत न फैलाएं- अदनान ने समझाया

अपने वीडियो में अदनान ने कहा- कुछ बेरोजगार लोग आते हैं और माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. उनका इशारा मुंबई के मीरा रोड में हुई उस घटना की तरफ था, जहां बकरीद से पहले सोसाइटी में बकरों को लाने को लेकर विवाद हो गया था.

अदनान ने आगे कहा- तुम भी अपने त्योहार मनाओ, हमें भी मनाने दो. बस प्यार बांटो. उन्होंने बताया कि उन्होंने चैट जीपीटी से भारत में मुस्लिम आबादी और नॉन-वेज खाने वालों को लेकर सवाल पूछा था. जवाब में मुस्लिम आबादी करीब 15% और नॉन-वेज खाने वालों की संख्या करीब 80% बताई गई.

इसके बाद अदनान ने कहा- अब ये 65% लोग कौन हैं भाई? सिर्फ हम लोगों को ब्लेम नहीं कर सकते. तुम शांति से रहो, सबकी अपनी चॉइस और फ्रीडम है. उन्होंने लोगों से ये भी कहा कि बीफ इम्पोर्ट के बारे में सही जानकारी लेने के बाद ही इस मुद्दे पर बोलें.

Advertisement

अदनान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, तो कई यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा-'Survey = ChatGPT.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- क्या तुम सोशल एक्टिविस्ट हो? वीडियो पर लगातार बहस छिड़ी हुई है और लोग अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं. 

दरअसल, हाल ही में मुंबई के पास मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर हाउसिंग सोसाइटी में बकरीद से पहले बकरों को रखने को लेकर विवाद हो गया था. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प जैसी स्थिति बन गई. इलाके में पुलिस भी तैनात करनी पड़ी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »