फिर दिखेगी कपिल-सुमोना की नोकझोंक, नए शो में होगी एंट्री!

खबर है कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कॉमेडियन की पत्नी के रोल में दिखीं सुमोना चक्रवर्ती उनके नए शो का हिस्सा बन सकती हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

कपिल शर्मा ने पिछले हफ्ते अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ टीवी पर वापसी की है. हालांकि इस बार दर्शकों पर उनकी कॉमेडी का जादू नहीं चला. इस बीच खबर है कि सुमोना चक्रवर्ती उनके नए शो का हिस्सा बन सकती हैं.

सुमोना 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उनकी पत्नी के रोल में दिखी थीं. दोनों की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा सुमोना 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आई थीं. वे मशहूर गुलाटी की बेटी बनी थीं, जो कपिल शर्मा को पसंद करती थीं.

Advertisement

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शो के मेकर्स ने सुमोना से संपर्क किया है. दोनों के बीच इस सिलसिले में बातचीत जारी है.

अगर सुमोना ये शो करने के लिए राजी होती हैं तो यकीनन ही फैंस को कपिल के साथ उनकी नोकझोंक दोबारा से देखने को मिलेगी. साथ ही ये भी हो सकता है कि फैंस की शो के प्रति दिलचस्पी बढे़.

25 मार्च को फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा का पहला एपिसोड ऑनएयर हुआ था. जिसमें पुरानी कास्ट में से चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सिद्धू नजर आए थे. लेकिन सुमोना इसका हिस्सा नहीं थीं. सुमोना टीवी पर पिछली बार कलर्स चैनल के थ्रिलर शो 'देव' में नजर आई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »