काम को तरस रही थी एक्ट्रेस, अब 4 साल बाद करेगी पर्दे पर वापसी, मिला ये प्रोजेक्ट

निया चार साल बाद 'सुहागन चुडैल' से वापसी करने जा रही हैं. इस बात को लेकर वो बेहद खुश हैं. ये एक फिक्शन जॉनर है. 'नागिन' की ही तरह ये सुपरनैचुरल शो है. सूत्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि निया को शो के लिए साइन कर लिया गया है.

Advertisement
निया शर्मा निया शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार निया शर्मा की किस्मत चमक चुकी है. एक्ट्रेस पूरे चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं. निया शर्मा को आखिरी बार सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' में देखा गया था. दर्शकों ने इन्हें इस सीरियल में काफी पसंद किया था. इसके बाद निया ने कई रियलिटी शोज किए, लेकिन उस तरह दर्शकों के दिलों पर राज नहीं कर पाईं. 

Advertisement

निया कर रहीं कमबैक
अब निया चार साल बाद 'सुहागन चुडैल' से वापसी करने जा रही हैं. इस बात को लेकर वो बेहद खुश हैं. ये एक फिक्शन जॉनर है. 'नागिन' की ही तरह ये सुपरनैचुरल शो है. सूत्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि निया को शो के लिए साइन कर लिया गया है. हालांकि, निया की ओर से इसपर अबतक कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. निया लीड रोल में नजर आएंगी और ये मेकर्स के लिए कुशी की बात है. 

सीरियल की बाकी की कास्ट को लॉक कर दिया गया है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी. कहानी में तीन किरदार हैं. महिला अपने पति को उस चुडैल से बचाती है, जिसके चंगुल में वो फंस गया है. दर्शकों का इस बार काफी मनोरंजन होने वाला है. निया भी इस शो को करने को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं. 

Advertisement

बता दें कि निया को आखिरी बार सीरियल 'कालीः एक अग्निपरीक्षा' में देखा गया था. इसके अलावा ये 'बहनें', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां' जैसे सीरियल्स में देखा गया. निया ने साल 2020 में आए 'खतरों के खिलाड़ीः मेड इन इंडिया' भी किया था. फिर साल 2022 के 'झलक दिखला जा 10' में भी पार्टीसिपेट किया. लेकिन ये विनर नहीं बन पाईं. रुबीना दिलैक संग इनकी कांटे की टक्कर होती दिखी. इसके अलावा निया 'बिग बॉस 15' में बतौर गेस्ट नजर आईं. ओटीटी की दुनिया में भी निया काम कर चुकी हैं. 'जमाई 2.0' और 'ट्विस्टेड' में निया ने अच्छी एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीता था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »