Advertisement

टीवी

TV पर वैम्प बनकर छाईं ये हसीनाएं, मिलीं गालियां, लेकिन कायम है जलवा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/9

छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए टेलीविजन सीरियल्स ही उनकी दुनिया बन जाते हैं. वो अपनी फेवरेट शो की बहू को रोते हुए नहीं देख सकते हैं. इसलिए शो की खलनायिका को खरी-खोटी भी सुनने को मिलती हैं.

आइए टीवी की टॉप वैम्प्स से मिलते हैं.

Photo: Social Media

  • 2/9

'कसौटी जिंदगी की' में कोमालिका का रोल निभाकर उर्वशी ढोलकिया घर-घर मशहूर हो गईं. बेशक उन्हें उनके रोल के लिए कोसा गया, लेकिन शो से वो स्टार बनकर बाहर निकलीं. 

Photo: Instagram @urvashidholakia

  • 3/9

'साथ निभाना साथिया' में तेज और चालाक राशी बेन को भला कौन भूल सकता है. शो में राशी का रोल रुचा हसब्निस ने निभाया था. लोग आज तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं. 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/9

अश्विनी कलसेकर ने टेलीविजन पर अधिकतर शोज में विलेन का रोल अदा किया है. 'जोधा अकबर' में महामंगा की भूमिका में उन्होंने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था.

Photo: Social Media

  • 5/9

'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमालिका का रोल हिना खान ने निभाया था. कोमालिका का रोल निभाकर हिना ने साबित कर दिया कि वो किसी भी कैरेक्टर में ढल सकती हैं.

Photo: Social Media

  • 6/9

लीना जुमानी 'कुमकुम भाग्य' में निगेटिव रोल करके फेमस हुई थीं. शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया. 

Photo: Instagram @leena_real

Advertisement
  • 7/9

इन दिनों बरखा बिष्ट 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोइना के रोल में नजर आ रही हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से बरखा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं.

Photo: Social Media 

  • 8/9

अनीता हसनंदानी ने 'ये है मोहब्बतें' में शगुन के कैरेक्टर में दर्शकों को इंप्रेस किया. भले ही लोगों के दिलों में उनकी निगेटिव छवि बनी, लेकिन इसने उन्हें शोहरत-दौलत दोनों दिलाई. 

Photo: Social Media 

  • 9/9

निगेटिव किरदारों के लिए इन सभी एक्ट्रेसेस को काफी ट्रोल किया गया. लेकिन ये बिना जजमेंट की परवाह किए अपना काम करती गईं और कामयाबी की ऊंचाईयों को छूती गईं. 
 

Photo: Instagram @panjabikamya

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement