Advertisement

टीवी

38 की उम्र में मां बनेगी 'TV की बहू', गोद भराई में बेबी बंप थाम किया डांस, PHOTO

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST
  • 1/8

टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति 38 की उम्र में मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंट सुरभि ने 29 मई को अपना 38वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. 

  • 2/8

ये जन्मदिन सुरभि के लिए बेहद खास रहा. उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वालों का मन खुश हो गया है. 

  • 3/8

जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने जमकर पार्टी की. उनकी गोदभराई भी हुई. सुरभि के दोस्तों ने उनकी गोद भराई की रस्म पूरी की और सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर दिया. 

Advertisement
  • 4/8

पर्पल कलर की गाउन में सुरभि अपना बेबी बंप पकड़ कर दोस्तों के साथ पोज देती दिखीं. उन्होंने केक कट किया और बेबी बंप पकड़ कर डांस भी किया. 
 

  • 5/8

 सुरभि की खुशी में उनके दोस्त भी खुशी से चहकते दिखे. तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस के दोस्त उनकी फैमिली हैं. 
 

  • 6/8

सुरभि के बेबी शावर और बर्थडे पार्टी में टेलीविजन की कई हस्तियां दिखाई दीं, जिनमें आशा नेगी, अनीता हसनंदानी और किश्वर मर्चेंट शामिल हैं. 
 

Advertisement
  • 7/8

तस्वीरों में होने वाली मम्मा के चहेरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखा. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो अपनी लाइफ के इस फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

  • 8/8

सुरभि ने 27 अक्टूबर 2024 को एक्टर सुमित सूरी से शादी की थी. शादी के दो साल बाद ये कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाला है.

Photo: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement