Advertisement

टीवी

गोविंदा की पत्नी ने 14 साल बाद भांजे-बहू को लगाया गले, छलके कश्मीरा के आंसू

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST
  • 1/8

15 अप्रैल को लाफ्टर शेफ के सेट पर एक दिलचस्प सीन देखने को मिला. गोविंदा की पत्नी ने 14 साल बाद भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को गले लगाया. 
 

  • 2/8

14 साल बाद मामी सुनीता से मिलकर कृष्णा और कश्मीरा भावुक हो गए. कश्मीरा आंखों से निकलने वाले खुशी के आंसू रोक नहीं पाईं. कृष्णा और कश्मीरा से मिलते ही सुनीता ने कहा कि 14 साल का वनवास आज खत्म हुआ. 
 

  • 3/8

मामी सास की बात पर कश्मीरा कहती हैं कि अब किसी और का शुरू होगा. लाफ्टर शेफ के सेट पर सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा कैमरे पर मस्ती करते नजर आए. 

Advertisement
  • 4/8

सुनीता ने कहा कि अब क्या चाहिए, बहू है, बेटा है, बहू के भी बच्चे हो गए, अब क्या चाहिए यार. वो कहती हैं कि सब भाड़ में जाए. वक्त का क्या भरोसा, रात को सोते हैं, पता नहीं सुबह उठेंगे या नहीं. 

 

  • 5/8

कश्मीरा कहती हैं कि सब जलने वालों, तुम्हारा मुंह काला. कृष्णा ने कहा कि जितना मसाला मीडिया में पिछले 10-12 सालों से आया है. आज हमने उसमें आग लगाकर खत्म कर दिया. 

  • 6/8

फिर कृष्णा कहते हैं कि अभी तक का ये बेस्ट गेस्ट है लाफ्टर शेफ्स में. सुनीता मामी ने आकर मेरी क्लास लगा दी. आप शो देखेंगे, फन के साथ इमोशन भी है. 

Advertisement
  • 7/8

पैपराजी ने पूछा कि गोविंदा सर क्यों नहीं आए. इस पर कश्मीरा ने कहा कि बुलाया नहीं किसी ने. चुप बैठ रे तू. कृष्णा कहते हैं कि मामी आई हैं उन्हें एंजॉय करो. अभी मामी राजी हो गई हैं, अब क्या चाहिए.
 

  • 8/8

कृष्णा ने क्रिएटिव टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये हमारे लिए बेस्ट सरप्राइज था. कश्मीरा, कृष्णा और सुनीता को साथ देखकर फैन्स खुश हैं. पर गोविंदा के चाहने वालों ने उन्हें फ्रेम में मिस किया. 

All Photos: Yogen Shah 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement