Advertisement

टीवी

माथे पर बिंदी-मांग में सिंदूर, नई दुल्हन की तरह सजीं शहनाज गिल, गुपचुप रचाई शादी?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • 1/8

शहनाज गिल टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. वो बॉलीवुड मूवीज में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. 
 

  • 2/8

शहनाज की इंटरनेट पर भी काफी फैन फॉलोइंग है. अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली शहनाज हर दिल अजीज हैं. 
 

  • 3/8

एक्ट्रेस की खास बात ये है कि वो अपने फैन्स को एंटरटेन या सरप्राइज करने का मौका नहीं छोड़ती हैं. एक बार फिर उन्होंने फैन्स को सरप्राइज दिया है.
 

Advertisement
  • 4/8

शहनाज ने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशन कपड़ों में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 
 

  • 5/8

 डिजाइन सूट, हार, झुमके और माथे पर बिंदी लगाए शहनाज बेहद खूबसूरत लगीं. फैन्स हैरान तब हुए जब उनकी मांग में सिंदूर देखा. 
 

  • 6/8

लेटेस्ट फोटोज में वो नई दुल्हन की तरह सज कर मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. बिना शादी शहनाज का सिंदूर लगाना हर किसी को चौंका गया. 

Advertisement
  • 7/8

फोटोज देखने के कई फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है. कुछ ने कहा कि वो रेखा पार्ट 2 बन चुकी हैं, जो बिना शादी सिंदूर लगा रही हैं. 
 

  • 8/8

कुछ लोगों ने पूछा कि आप दुल्हन कैसे बन गईं. कुल मिलाकर शहनाज ने सिंदूर लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. सिंदूर की हकीकत क्या है, ये सिर्फ वही बता सकती हैं.

All Photos: Instagram @shehnaazgill 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement