Advertisement

टीवी

कहां है डॉ.जैकल? शक्तिमान की 'पावर' का नहीं कर पाए इस्तेमाल! अब चला रहे एक्टिंग एकेडमी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST
  • 1/8

मुकेश खन्ना वाला शो शक्तिमान 90s के दौरान सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा. इसे बच्चों ने काफी पसंद किया. शो का हर किरदार- चाहे वो हीरो हो या विलेन, लोगों ने उसे खूब प्यार दिया. जो भी शक्तिमान शो में नजर आया, उसे आज भी उसी किरदार में पहचाना जाता है.

  • 2/8

शो में डॉ.जैकल नाम का एक खतरनाक विलेन भी था, जो तामराज किलविश का चेला था. वो 'पावर' कहकर शक्तिमान की शक्तियों को अपने काबू में करने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट करता था. ये किरदार बच्चों के फेवरेट्स में से एक था. इसे एक्टर ललित परिमू ने प्ले किया था. 
 

  • 3/8

ललित परिमू टीवी और फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम है. वो शाहिद कपूर वाली हैदर में नजर आ चुके हैं. शक्तिमान के अलावा एक्टर ने कई आइकॉनिक टीवी शोज में भी काम कियाल है. हालांकि उन्हें डॉ.जैकल बनकर जो पहचान मिली, वो आजतक किसी शो या फिल्म ने नहीं दिलाई. 

Advertisement
  • 4/8

वैसे इन दिनों ललित परिमू वेब शोज में छोटे मगर अहम रोल्स निभाते नजर आते हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी एक अकैडमी खोली है. जहां वो उन फ्यूचर एक्टर्स को एक्टिंग की ट्रेनिंग देते हैं, जो बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं. 

  • 5/8

हाल ही में ललित परिमू सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत करते नजर आए, जहां उन्होंने शक्तिमान शो पर भी कुछ बातें की. उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह ये रोल मिला और कैसे उनका किरदार, शो का अहम हिस्सा बना. 
 

  • 6/8

ललित परिमू ने कहा कि उन्हें ये शो मुकेश खन्ना के कारण मिला, वो उनके साथ पहले किसी और शो में काम कर रहे थे जो दूरदर्शन पर आता था. वहीं उनकी शक्तिमान को लेकर बात हुई, जिसके बाद शो के डायरेक्टर उनसे मिले. उन्होंने एक्टर को उनका रोल समझाया. 
 

Advertisement
  • 7/8

ललित परिमू ये भी बताते हैं कि उनका रोल सिर्फ 2-3 एपिसोड्स तक सीमित था. लेकिन जब शो की पॉपुलैरिटी बढ़ी, तो उनका रोल को पूरे शो में बनाए रखा गया. उनके काम की खूब तारीफ हुई. बच्चे-बच्चे उनके फेमस पावर वाले डायलॉग को बोलते थे. 
 

  • 8/8

ललित परिमू को आखिरी बार छावा वाले विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग में देखा गया था. इसमें उनका रोल एक नेता का था. इस प्रोजेक्ट के बाद वो फिलहाल कहीं नजर नहीं आए हैं. 

Photos: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement