एक्ट्रेस संभावना सेठ पिछले महीने 4 जून को मां बनी थीं. सरोगेसी से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए. एक बेटा और एक बेटी हुई.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
करीब डेढ़ महीने बाद संभावना के बच्चों का नामकरण हुआ है. एक्ट्रेस ने व्लॉग में नामकरण सेरेमनी की झलक दिखाई.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
नामकरण के साथ सत्यनारायण पूजा भी रखी गई. संभावना के पति अविनाश ने नामकरण पूजा के लिए हुई सारी तैयारियां कैमरे पर दिखाईं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
पूजा में एक चांदी की प्लेट रखी है. साथ में एक सोने का तार है. सोने की तार से चांदी की प्लेट पर बच्चों का नाम लिखा गया.
Photo: Screengrab
फिर वो पल आया जब बच्चों को नामकरण सेरेमनी के लिए लाया गया. संभावना बेटी को क्यूट सी फ्रॉक पहनाकर पूजा में लाईं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
बेटी के लिए वो इमोशनल हुईं. अविनाश बेटे को गोद में लाए. कपल बच्चों के साथ पूजा में बैठा. दोनों बच्चे इस दौरान काफी शांत थे.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
संभावना ने बेटी को डॉल की तरह सजाया. अविनाश ने सोने की तार पर चंदन लगाकर चांदी की प्लेट पर बच्चों का नाम लिखा.
Photo: Screengrab
कपल ने बेटी का नाम ध्वजा रखा है. बेटे का नाम युगार्थ रखा है. संभावना ने बेटे को कुर्ता पायजामा पहनाया. इसमें वो क्यूट लगा.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial
कपल ने बताया कि ध्वजा नाम सुनते ही उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं. उन्हें लगता है जैसे बेटी ओलंपिक में दौड़ रही है.
Photo: Screengrab
संभावना ने बताया कि उनकी बेटी क्यूट है. बहुत एक्टिव और चंचल है. वहीं बेटा युगार्थ पति अविनाश या अपने दादा की तरह दिखता है.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial