अक्सर ऐसा देखा गया है कि पर्दे पर भाई-बहन का किरदार निभाने वाले स्टार्स रियल लाइफ में एक-दूसरे के करीब आ गए. जल्द ही इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कहानी कुछ ऐसे ही जोड़ों की है, जिन्होंने पहले स्क्रीन पर भाई-बहन का रोल निभाया और फिर रियल लाइफ पार्टनर बन गए.
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नक्श उर्फ रोहन मेहरा अपनी ऑन स्क्रीन बहन कांची सिंह को डेट कर रहे थे. लेकिन शो से बाहर आने के कुछ महीने बाद दोनों का रिश्ता टूट गया.
अविनाश और शाल्मली ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं 2' शो में भाई-भाभी की भूमिका निभाई थी. जल्द ही वो दोस्त बन गए और फिर शादी के बंधन में बंध गए. शादी के 3 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.
'मेरे अंगने में' फेम नीरज और चारू भी भाई-बहन का रोल निभाते-निभाते एक-दूसरे से दिल लगा बैठे. बात सगाई तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में इनका रिश्ता टूट गया.
मजहर और मौली 'कहीं किसी रोज' शो में भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे. अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद उन्होंने शादी करने का फैसला किया.
किरण करमरकर और रिंकू धवन दोनों ने 'कहानी घर घर की' में एक साथ काम किया है. किरण ने ओम अग्रवाल की भूमिका निभाई, जबकि रिंकू ने उनकी बहन छाया का रोल अदा किया. जब शो चल रहा था तभी उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली. लेकिन कुछ साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.
'ये है मोहब्बतें' के अभिषेक और अदिति ऑनस्क्रीन भाई-बहन की परफेक्ट जोड़ी लगते हैं. खबरें थीं कि रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है.
अमन वर्मा और वंदना लालवानी 'शपथ' नाम के शो में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं. अमन और वंदना 2016 में शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए.
'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' में मयंक और रिया शर्मा ने भाई-बहन का रोल निभाया था. शो के दौरान दोनों एक-दूसरे से दिल लगा बैठे थे.
आपका फेवरेट कपल कौन सा है?
All Photos: Social Media