एक्टर करण पटेल की पत्नी टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव अब एक्टिंग लाइफ दूर हैं. 2019 में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ था, इसके बाद से उनकी लाइफ चेंज हो गई. वो अब बिजनेसवुमन बन चुकी हैं.
अंकिता ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें लगा कि बेटी को अपना टाइम देना है. लेकिन वो ये भी नहीं चाहती थीं कि बच्ची ये सोचे कि मां की कोई अलग शख्सियत नहीं है.
इसलिए अंकिता ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और बच्चों के क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की. ताकि वो घर पर खाली भी न बैठी रहें. एक्ट्रेस बताती हैं कि मैंने उसके लिए मन्नत मांगी थी, ऐसे ही नहीं छोड़ सकती थी.
बेटी मेहर के जन्म से पहले अंकिता का मिसकैरिज भी हो चुका है. इस इंसीडेंट ने उन्हें और करण को अंदर से तोड़ दिया था. वो कपल के लिए बेहद मुश्किल पल था.
अंकिता ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा कि आप सिर्फ सुनते हो कि मिसकैरिज हो गया. आप सोचते नहीं हो, क्योंकि आप हमेशा अच्छा ही चाहते हो. मैं अपनी प्रेग्नेंसी में काफी आगे की स्टेज पर पहुंच चुकी थी.
अंकिता बताया कि वो एकदम फिट थीं, अगले दिन बेबीमून के लिए थाईलैंड निकलने वाली थीं. लेकिन फिर अचानक से मिसकैरिज हो गया.
अंकिता ने अपनी मिसकैरिज की जर्नी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. लेकिन जब लोगों के पॉजिटिव रिप्लाई आने लगे तो उन्हें भी दर्द से निजात पाने में हेल्प मिली.
मिसकैरिज की खबर ने पति करण पटेल को भी अंदर से झकझोर दिया था. उनका रिएक्शन बताते हुए अंकिता ने कहा कि वो तो बात ही नहीं कर पा रहा था. उसे लगा कि अगर मुझसे कुछ कहेगा तो और तकलीफ होगी.
एक वक्त ऐसा आया जब अंकिता को करण से कहना पड़ा कि- तुम रो, मेरे सामने रो, क्योंकि ऐसे ही सब ठीक होगा. वरना कुछ नहीं होगा.
अंकिता ने बताया कि उन्हें चैन तब मिला जब डॉक्टर ने कहा कि आपको एक साल के अंदर जरूर बेबी होगा. वो मानती हैं कि उनकी अजन्मी बच्ची ही मेहर के रूप में उन्हें मिली है.