Advertisement

टीवी

दीपिका कक्कड़ का दर्द, नए स्कैन में निकली सिस्ट, टूटी ह‍िम्मत मगर कराना होगा ट्रीटमेंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी वक्त से कैंसर का दर्द बर्दाश्त कर रही हैं. उनकी कई सारी सर्जरी, स्कैन हो चुके हैं. मगर तब भी दीपिका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं.

Photo: Screengrab

  • 2/9

दीपिका के पेट में कुछ दिन पहले सिस्ट (गांठ) भी पड़ गई थी, जिसकी बाद में सर्जरी हुई. एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम उनकी इस मुश्किल घड़ी में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं. 

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 3/9

शोएब ने अपना नया यूट्यूब व्लॉग रिलीज किया है, जिसमें वो और दीपिका हॉस्पिटल से बाहर आते नजर आए. एक्ट्रेस के हाथों पर सुई के निशान थे. उनका एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/9

डॉक्टर्स ने दीपिका को सलाह दी है कि वो हर महीने एक एमआरआई स्कैन कराए, ताकि उनकी तबीयत और बीमारी पर और ढंग से काम किया जाए. एक्ट्रेस का कहना है कि मेडिकल स्कैन अब उनकी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है.

Photo: Screengrab

  • 5/9

एमआरआई रिपोर्ट्स के बारे में बताते हुए, शोएब-दीपिका ने कहा कि स्कैन के अंदर दो छोटे सिस्ट पाए गए हैं. दीपिका का कहना है कि उनके शरीर में जो सिस्ट मौजूद हैं, उनका तुरंत इलाज अभी मुश्किल है. 

Photo: Screengrab

  • 6/9

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगले महीने उनका फिर स्कैन होगा, जिसमें सिस्ट की अपडेट ली जाएगी कि वो कितनी बढ़ी या कम हुई है. वहीं उनके पति शोएब का कहना है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू होने वाली है. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/9

दीपिका को कई डॉक्ट्रस इम्यूनोथेरेपी की सलाह दे चुके हैं. इस ट्रीटमेंट के लिए वो हर 20 दिनों में हॉस्पिटल 4-5 घंटे के लिए जाएंगी, जहां उनका इलाज किया जाएगा. एक्ट्रेस और उनके पति इस चीज को काफी पॉजिटिव तरीके से ले रहे हैं.

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 8/9

दीपिका और शोएब का इस बीच ये भी कहना है कि वो बीमारी में इतने उलझ चुके हैं कि अपने बेटे रुहान को भी समय नहीं दे पा रहे. वो बताते हैं कि उनका बेटा भी इस बात को नोटिस कर रहा है, जिस चीज का उन्हें दुख है.

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 9/9

दीपिका और शोएब ये भी कह रहे हैं कि वो इस टेंशन भरे माहौल में भी अपने घर में खुशियां बरकरार रखने की कोशिश करते हैं. वो मानते हैं कि अगर उन्हें इस बीमारी से लड़कर जीत हासिल करनी है, तो खुशी भरा माहौल होना बहुत जरूरी है.

Photo: Screengrab

 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement