'भाभीजी घर पर हैं' टीवी के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर शो में से एक है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया है. उन्हीं में से एक आसिफ शेख भी हैं. शो में विभूति नारायण के किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान मिली है. उन्हें अब फैंस इसी नाम से जानते हैं.
टीवी के विभूति नारायण तो लोगों के दिल में बसते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के दो जवान बच्चे भी हैं. एक बेटी और एक बेटा.
आसिफ शेख की बेटी का नाम मरियम शेख है. मगर उन्होंने दूसरे स्टार किड्स की तरह एक्टिंग में करियर नहीं बनाया. वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.
मरियम काफी खूबसूरत हैं. वो कई एक्ट्रेसेस को खूबसूरती में टक्कर देती हैं. आसिफ अक्सर बच्चों संग तस्वीरें शेयर करते हैं. वो अपने बेटा-बेटी के काफी क्लोज हैं.
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ शेख की बेटी मरियम टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं. हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है.
आसिफ शेख के सुपरस्टार होने के बावजूद उनकी पत्नी जेबा और बेटा भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं. जेबा कभी आसिम संग किसी पार्टी में भी नहीं नजर आती हैं. वो घर परिवार में बिजी रहती हैं.
कम ही लोग जानते हैं कि जेबा, आसिफ की मकान मालकिन की बेटी हैं, जहां एक्टर करियर की शुरुआत में रहते थे. जेबा की मां और दादी को आसिफ की सादगी पसंद थी और फिर उन्होंने दोनों की शादी करा दी.
आसिफ और उनका परिवार काफी धार्मिक है. आसिफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कुरान भी पढ़ते हैं और नमाज भी. उनके इसी अंदाज को पत्नी जेबा की मां और दादी ने पसंद किया था.
आसिफ शेख के परिवार से मिलकर आपको कैसा लगा?
(All Photos: @iaasifsheikhofficial)