तो इस स्टार ने सिखाई आलिया को 'उड़ता पंजाब' के लिए बिहारी एक्सेंट

आलिया अपनी फिल्मों में लीक से हट के किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर में भी आलिया का बिहारी एक्सेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर उन्हें भोजपुरी किसने सिखाई ..

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

एक्टर पंकज त्रिपाठी का कहना है कि आलिया की आगामी क्राइम-थ्रिलर 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने आलिया को भोजपुरी सिखाने में मदद की है.

अभिषेक चौबै द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ भी हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया एक प्रवासी बिहारी मजदूर की भूमिका में हैं.

पंकज जो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ओमकारा' और में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- 'अभिषेक मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने मुझे आलिया को बिहारी सिखाने को कहा जिसके लिए मैं मना नहीं कर पाया. हालांकि आलिया के शहरी परिवेश में पले-बढ़े होने के कारण मेरे लिए उन्हें बिहारी एक्सेंट सिखाना थोड़ा चैलेंजिग था.'

Advertisement

' एक मेहनती स्टूडेंट हैं. वो घर में भोजने बोलने की प्रैक्टिस करती थी. एक महीना उन्हें इस रोल के किए तैयार करने में लगा.मुझे विश्वास है कि जब ये फिल्म रिलीज होगी तब हमें आलिया एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी और दर्शक उन्हें बहुत पसंद करेंगे.'

पंकज जो आखिरी बार 'नील बट्टे सन्नाटा' में नजर आए थे, का कहना है कि- नहीं, 'उड़ता पंजाब' में मेरी कोई भूमिका नहीं है. लेकिन मैं ये जरुर कहूंगा कि अभिषेक बहुत ही क्रिएटिव डाटरेक्टर हैं. 'उड़ता पंजाब' 17 जून को रिलीज होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »