अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलीं मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड के अपनी बोल्ड अदाओं के जलवे बिखेर चुंकी ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा संग मुलाकात की एक सेल्फी शेयर की है.

Advertisement

पूजा बजाज / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

बॉलीवुड में कभी अपनी बोल्डनेस से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इनदिनों कहां और क्या कर रही हैं यह आप जरूर जानना चाहते होंगे, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही मल्लि‍का राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात कर अपने फैन्स के साथ यह खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं.

39 साल की एक्ट्रेस ने ओबामा के साथ अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं. ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'करिश्माई राष्ट्रपति ओबामा के साथ फिर मुलाकात करना भाग्यशाली होना है.' इस तस्वीर को शेयर करते हुए ने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी है कि उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की.

Advertisement

ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कब और कहां ओबामा से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस में साल 2011 में टी पार्टी में ओबामा से मुलाकात की थी.

मल्लि‍का बराक ओबामा की बहुत बड़ी फैन है इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम पर शेयर गई इस तस्वीर से लगाया जा सकता है.

मल्लि‍का शेरावत को 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों में बोल्ड दृश्यों के लिए जाना जाता है और उन्हें आखिरी बार 2015 की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »