जब अटल ब‍िहारी को मिला स्क्रीन अवॉर्ड, समारोह में नहीं हो सके थे शामिल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की साह‍ित्य में खास रुच‍ि थी. यही वजह थी कि उनकी कव‍िताओं को बॉलीवुड के कई द‍िग्गजों ने अपनी आवाज दी.

Advertisement
अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेयी

ऋचा मिश्रा

  • ,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का गुरुवार को निधन हो गया है. देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की साह‍ित्य में खास रुच‍ि थी. यही वजह थी कि उनकी कव‍िताओं को बॉलीवुड के कई द‍िग्गजों ने अपनी आवाज दी. जब वे प्रधानमंत्री बने उस दौर में उनकी कविताओं पर कई म्यूजिक एल्बम बनाये गए. इन एलबम को लता मंगेशकर, गजल गायक जगजीत स‍िंह, हरिहरन, पद्मजा जग और शंकर महादेवन ने आवाज दी.

Advertisement

एलबम नई द‍िशा को मिला था स्क्रीन अवॉर्ड

जगजीत स‍िंह ने अटलजी की कव‍िताओं को एलबम 'नई दिशा' में ल‍िया था. 1999 में आए इस एलबम को बेस्ट नॉन फिल्म ल‍िर‍िक्स कैटेगरी में स्क्रीन अवार्ड दिया था. अटल जी राजनेता होते हुए मनोरंजन जगत का यह अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति थे. लेकिन व्यस्तता के चलते वे इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे. बाद में उन्हें उनके आवास पर इस सम्मान से नवाजा गया.

इसके बाद साल 2002 में जगजीत स‍िंह ने 'संवेदना' एलबम में की कविताओं को अपनी आवाज से सजाया. इस एलबम को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. शाहरुख खान ने इसमें अभ‍िनय किया था. इसमें अमिताभ बच्चन ने भी अपनी दी थी. जगजीत ने एल्बम में 8 कविताओं को गाया था.

अटल बिहारी की संग्रह 'मेरी इक्यावन रचनाएं' की कुछ कविताओं को ने अंतर्नाद में गाया. इसमें क्या खोया क्या पाया भी शामिल थी, जिसे पहले जगजीत संवेदना में गा चुके थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »