वॉयस ऑफ इंड‍िया फेम सिंगर दान‍िश के नए गाने का टाइटल प्रोमो लॉन्च

दान‍िश ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर द‍िया था. वे वॉयस ऑफ पंजाब के फाइनल‍िस्ट भी रह चुके हैं. लेक‍िन उन्हें वॉयस ऑफ इंड‍िया 2 से पहचान मिली.

Advertisement
दान‍िश और उनकी टीम दान‍िश और उनकी टीम

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

वॉयस ऑफ इंड‍िया 2 फेम मोहम्मद दान‍िश के इंडो-अरेबिक गाने 'हबीबी' का टाइट प्रोमो लॉन्च हो गया है. इसे फिल्मफेयर मिड‍िल-ईस्ट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को फैज कुरैशी और अलीम शाह ने बनाया है. दुबई की अपर्णा बाजपेयी ने भी गाने में अपना सहयोग दिया है.

मोहम्मद दान‍िश ने इससे पहले 'वी इंड‍ियंस' हम भारतीय नाम के अपने पहले गाने को लॉन्च किया था. इसे म्यूज‍िक कंपनी टी-सीरीज ने रिलीज किया था. दान‍िश का देशभक्त‍ि से सजा यह गाना सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा और वंदे मातरम गाने का फ्यूजन था. दान‍िश ने खुद ही अपने पहले गाने को कंपोज किया था जबकि फेमस लिरिसिस्ट एएम तुराज ने इसका गीत लिखा था.

Advertisement

दान‍िश ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर द‍िया था. वे वॉयस ऑफ पंजाब के फाइनल‍िस्ट भी रह चुके हैं. लेक‍िन उन्हें वॉयस ऑफ इंड‍िया 2 से पहचान मिली.

दान‍िश के इस नए प्रोजेक्ट 'हबीबी' को फैज कुरैशी ने प्रोड्यूस किया हे. फैज बॉलीवुड प्रोड्यूसर और कास्ट‍िंग डायरेक्टर हैं. वे रेडविंग्स प्रोडक्शन के संस्थापक और सीईओ भी हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फैशन शोज और ब्यूटी पेजेंट शोज ऑर्गेनाइज किए हैं. फैशन इंडस्ट्री में फैज कुरैशी का जाना-माना नाम है. यह पहला मौका है जब दान‍िश ने फैज के साथ काम किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »