इश्कबाज छोड़ने के बाद अनिका का पहला रिएक्शन, Video में हुईं इमोशनल

अनिका यानि सुरभि चंदना ने छोड़ा पॉपुलर टीवी शो इश्कबाज. पहली बार सामने आया सुरभि का रिएक्शन. वीडियो में हुईं इमोशनल.

Advertisement
सुरभि चंदना सुरभि चंदना

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

पॉपुलर टीवी शो की अनिका यानि सुरभि चंदना ने सीरियल छोड़ दिया है. उनके फैंस काफी निराश हैं. ट्विटर पर #EndIshqbaaaz, #NoSurbhiNoIshqbaaz जैसे कई हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं. शो छोड़ने के बाद पहली बार सुरभि का रिएक्शन सामने आया है.

उन्होंने ट्विटर पर 3 वीडियो शेयर किए हैं. एक्ट्रेस ने कहा- ''मैं अपनी सारी फैन फैमिली का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मैं अब नई जर्नी शुरू करना चाहती हूं. की शानदार जर्नी को खत्म कर रही हूं. मुझे इस टाइम फ्रेम में फैंस का बहुत सारा प्यारा मिला है, जो कि किसी भी अवॉर्ड से ज्यादा है.''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि लोगों ने खिड़की तोड़ को बेहद पसंद किया. मुझे अपने टीवी स्क्रीन्स पर देखने के लिए शुक्रिया. पिछले कुछ दिनों से मुझे काफी मेल, मैसेज आ रहे हैं. इश्कबाज एक खूबसूरत जर्नी रही है. मैं शो से जुड़ी हर बात मिस करूंगी. अपने को-एक्टर्स को भी काफी मिस करने वाली हूं. हर किसी ने अनिका के रोल से जुड़ाव महसूस किया.''

वीडियो में फैंस का शुक्रिया अदा करते वक्त इमोशनल भी नजर आती हैं. फैंस उनके बेबाक अंदाज को काफी पसंद करते थे. शो में उनकी और शिवाय की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीता. खबर है कि सुरभि ही नहीं नकुल मेहता भी शो छोड़ रहे हैं.

बता दें, शो में 6 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद नया ट्रैक देखने को मिलेगा. अनिका और पैरेंट्स नहीं बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने शो को गुडबाय कहने का फैसला लिया.  

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले नई कहानी में सुरभि के जाने के बाद शो का हिस्सा बने रहने वाले थे. लीप के बाद वो शो में शिवाय के बेटे के किरदार में दिखने वाले थे. लेकिन ये मोड़ उन्हें रास नहीं आया और इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है. अब मेकर्स नए एक्टर्स की खोज में जुटे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »