अभी तक फिल्मों को छोड़ इंटीरियर डिजाइनिंग और राइटिंग की तरफ जा चुकी ट्विंकल खन्ना अब फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं.
खबर है कि ट्विंकल किसी में एक्टिंग नहीं बल्कि अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लांच करेंगी. ट्विंकल एक बार फिर एक नए मैदान में नई पारी की शुरुआत करेंगी, इस बार वो प्रोडक्शन में हाथ आजमाना चाहती हैं. ट्विंकल पति की आने वाले फिल्म का प्रोडक्शन कर सकती हैं.
दरअसल ये फिल्म आर बाल्की डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार के साथ और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी. साथ ही के फेवरेट अमिताभ बच्चन भी एक स्पेशल रोल में होंगे.
मिरर के सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म का कांसेप्ट पूरी तरह से ट्विंकल का है जिसे खुद लिखने वाले हैं. फिल्म मार्च तक फ्लोर पर आएगी. लेकिन फिल्म की कहानी लिखने में ट्विंकल का कोई रोल नहीं होगा.
अक्षय ने फिल्म के बारे में बताते हुए चुटकी ली और कहा, 'वो प्रोड्यूसर हैं और में उनकी सैलरी पर काम करूंगा.'
मेधा चावला