शो राधा-कृष्णा में नहीं दिखेगी इश्कबाज के 'शिवाय-अनिका' की जोड़ी

टीवी शो इश्कबाज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में शिवाय और अनिका की जोड़ी काफी पसंद की जाती है.

Advertisement
नकुल मेहता नकुल मेहता

पुनीत उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 05 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

टीवी सीरियल इश्कबाज के एक्टर नकुल मेहता काफी पापुलर हैं. वे पिछले 2 साल से इश्कबाज के साथ जुड़े हुए हैं. हाल ही में खबर थी कि वो एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साथ नए टीवी में काम करने जा रहे हैं. मगर उनके हालिया ट्वीट से ये पता चल गया है कि ये खबर सच नहीं है और महज एक अफवाह है.

Advertisement

खबर थी कि दोनों कलाकार स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सीरियल राधा कृष्णा का हिस्सा होंगे. मगर इन सब बातों पर फुलस्टॉप लगाते हुए नकुल ने ट्वीट कर लिखा- ''ये काफी रोचक है कि मुझे इस बारे में नहीं पता है.'' इसपर उनकी को-स्टार सुरभि ने भी जवाब दिया है.

इश्कबाज में नकुल मेहता शिवाय का रोल प्ले कर रहे हैं. वे अपने इस रोल से लोगों के बीच काफी हैं. वे काफी लंबे समय से इस शो का हिस्सा हैं. ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है.

वहीं अगर की बात करें तो इसमें नया ट्विस्ट भी आ गया है. फेम एक्टर जैन इमाम शो में दस्तक देने जा रहे हैं. उनके करेक्टर के आने से ओबरॉय परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement