बिना इंटरवल के रिलीज होगी यह बॉलीवुड फिल्म

राजकुमार की एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें कोई इंटरवल ही नहीं होगा.

Advertisement
राजकुमार राव राजकुमार राव

स्वाति पांडे / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

फिल्म के दौरान हुए इंटरवल में आपने पॉपकॉर्न का मजा तो बहुत लिया होगा लेकिन अब अक ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें कोई इंटरवल ही नहीं होगा.


राजकुमार राव की फिल्म 'ट्रैप्ड' 17 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म में इंटरवल नहीं होगा. फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी हैं.


इस फिल्म में राजकुमार राव एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो कुछ दिनों के लिए एक ऐसे घर में फंस जाता है, जहां, खाना, पानी, बिजली और बाहरी दुनिया से संपर्क का कोई जरिया नहीं होता.

Advertisement

फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए फैंटम फिल्म्स ने इसे बिना किसी इंटरवल के रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनकी कोशिश है कि बिना इंटरवल की इस फिल्म में लोग अंत तक कुर्सियों से नहीं हिल पाएं.

फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया, 'ट्रैप्ड एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो एक अपार्टमेंट में बंद हो जाता है जहां उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता, पीने के लिए पानी नहीं होता और बिजली भी नहीं होती.'

उन्होंने कहा, 'इसे बिना इंटरवल देखने में मजा आएगा. लोगों को मनोरंजन में कोई रुकावट नहीं होगी और उन्हें एक अच्छा रोमांचक अनुभव मिलेगा. मैं खुश हूं और फिल्म के प्रदर्शन से जुड़े सहयोगियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस बात के लिए हामी भरी.'

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »