'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर रिलीज, सिस्टम से लड़ते दिखेंगे अक्षय

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित अक्षय कुमार और भूमि पेडनकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया.

Advertisement
टॉयलेट: एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर टॉयलेट: एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2017,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित अक्षय कुमार और भूमि पेडनकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. फिल्म में कई सच्ची घटनाओं को जोड़ कर दिखाया गया है. अक्षय कुमार तो अपनी एक्टिंग के लिए जाने ही जाते हैं, लेकिन भूमि पेडनेकर की एक्टिंग भी दमदार है.

फिल्म में अक्षय- केशव और भूमि- जया के रोल में हैं. जया और केशव को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन केशव के घर में टॉयलेट नहीं है इस बात की जानकारी जया को नहीं थी. जब उसे ये बात पता चलती है तो वो घर छोड़कर चली जाती है.

Advertisement


अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए केशव अपने घर में शौचालय बनवाने का फैसला लेते हैं. लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होता. इसके जरिए सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को भी दिखाया गया है.

देखें फिल्म का ट्रेलर:


इसके पहले फिल्म के कई पोस्टर्स भी रिलीज किए गए हैं. अलग विषय पर बनने के कारण इस फिल्म की चर्चा बहुत दिनों से हो रही है.

हाल ही में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने फिल्म के ट्रेलर को देख ट्विटर पर इसकी जमकर तारीफ की और उन्होंने इसको टैक्स फ्री करने की मांग भी कर डाली थी.

फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement