बागी के सेट पर टाइगर श्रॉफ को हुई इंजरी

अपनी लचीली बॉडी के लिए पहचाने वाले टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म 'बागी' के सेट पर घायल हो गए.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ टाइगर श्रॉफ

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

अपनी एक्टिंग स्किल्स, डांसिंग स्किल्स, फिट फिजीक और एथलेटिक स्टंट्स के लिए पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के नए एक्शन स्टार्स में से एक हैं. फिल्म 'हीरोपंती' में बिना बॉडी डबल के किए हुए टाइगर के स्टंट्स से सभी इम्प्रेस हुए थे.

सुनने में आया है कि अपनी अगली फिल्म 'बागी' के लिए और भी ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बार वो एक्शन सीन्स और स्टंट्स को एक नए लेवल पर ले जाना चाहते हैं.

Advertisement

लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी पीठ को चोटिल कर बैठे हैं. स्टंट्स के दौरान टाइगर को स्लिप डिस्क हो गया. टाइगर को यहां हैवी ड्यूटी एक्शन सीन्स फिल्माने थे. इसके लिए टाइगर ने अपनी ताकत से ज्यादा बढ़कर काम किया और नतीजतन उन्हें इंजरी हो गई.

अपने एक्शन सीन्स और स्टंट्स के लिए बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं और उनसे समय समय पर सलाह और ट्रेनिंग भी लेते हैं. टाइगर इतनी कड़ी मेहनत इसलिए करते हैं क्यूंकि वो ऑडियंस और अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं.

सब्बीर खान की के अपोजिट श्रद्धा कपूर कास्ट की गई हैं. इसके अलावा टाइगर 'ए फ्लाइंग जट्ट' में भी नजर आएंगे जिसमें उनके अपोजिट होंगी जैकलीन फर्नांडिस और फिल्म के डायरेक्टर हैं रेमो डिसूजा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement