बहन को कंबल में लपेटकर रखना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, टॉपलेस शूट के लिए हुईं थी फेमस

टॉपलेस शूट के लिए फेमस हुईं थी जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के बारे में देखें क्या कहना है भाई टाइगर श्रॉफ का.

Advertisement
कृष्णा श्रॉफ और  टाइगर श्रॉफ कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

इवेंट्स और इंटरव्यू में अकसर अपने सोफ्ट व्यवहार के लिए जाने जाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी बोल्ड बहन कृष्णा श्रॉफ के बारे में जो कहा है वह वाकई हैरान करने वाला है.

टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि जब बहन कृष्णा की बात आती है तो मैं उसे लेकर ओवर प्रोटेक्टि‍ड हूं. टाइगर बोले, मैं चाहता हूं कि मैं अपनी बहन को कंबल में लपेट कर रखूं.' उन्होंने कहा कि मेरी इस सोच के लिए शायद लोग मेरी आलोचना करें लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि लोग अपने अपने नजरिए से चीजें देखते हैं.

Advertisement

से जब ये पूछा गया कि उनकी बहन के फोटाशूट को टॉपलेस शूट कहकर सोशल मीडिया पर खूग ट्रोल किया गया जबकि तस्वीरों में सिर्फ उनकी पीठ शो हो रही थी तो इस पर उन्होंने क्यों कभी कोई रिएक्शन नही दिया? इस सवाल के जवाब में टाइगर ने कहा कि मैंने इन तस्वीरों को लेकर इसलिए कोई स्टैंड नहीं लिया क्योंकि मेरी बहन ने जो उसमें मुझे कुछ गलत नहीं लगा. बहुत से लोग बहुत तरह के फोटोशूट्स करवाते हैं और तस्वीरें पोस्ट करते हैं ये उसकी(बेहन) अपनी मर्जी है वह तस्वीरें पोस्ट करना चाहती है या नहीं. हर किसी को अपने फैसले लेने की आजादी है और आप हमेशा दूसरों से पॉजिटिव रिएक्शन की उम्मीद नहीं कर सकते.

यही नहीं टाइगर श्रॉफ ने बहन कृष्णा को लेकर उनक गहरी बॉन्डिंग की भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्मों को लेकर पिता जैकी श्रॉफ से ज्यादा उनकी बहन रिएक्शन देती हैं, वह उनकी बेस्ट क्रिटि‍क्स हैं. स्टोरी से लेकर सिंगल शॉट तक टाइगर के लिए उनकी बहन की राय मायने रखती है. टाइगर ने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान भीकृष्णा उनके साथ सेट्स पर मौजूद रहती थीं. वह मुझे हर शॉट को और बेहतर कैसे किया जा सकता है इसके लिए मदद करती रहीं. टाइगर बोले कृष्णा ने इस फिल्म के लिए उन्हें इस तरह‍ से असिस्ट किया जैसे वो फिल्म की दूसरी डायरेक्टर हों.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »