तीसरे दिन भी कायम 'रईस' का जलवा, जानें क्या है 'काबिल' का हाल

शाहरुख खान की 'रईस' ने पहले दिन 'काबिल' से ज्यादा कमाई की थी. और दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका जादू बना रहा. आइए जानें तीसरे दिन क्या रहा इन दोनों फिल्मों का हाल...

Advertisement
शाहरुख खान और रितिक रोशन शाहरुख खान और रितिक रोशन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

शाहरुख की 'रईस' कलेक्शन के मामले में लगातार काबिल साबित हो रही है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तीसरे दिन इस फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया. इस हिसाब से इसकी टोटल कमाई 59.7 करोड़ हो गई है.


वहीं रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना रही है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.77 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन हो गया है 38.87 करोड़.

Advertisement

'रईस' और 'काबिल' के दंगल में शाहरुख खान ने दूसरे दिन भी बढ़त बनाई हुई थी. इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई करीब 27 करोड़ की रही है.

वहीं शाहरुख खान स्टारर 'रईस' की पहले दिन की कमाई 20.42 करोड़ रही थी. इस तरह पहले दो दिन में 'रईस' की कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंच गई थी.

वहीं अनुमान है कि दूसरे दिन 'काबिल' ने 17 करोड़ की कमाई की. पहले दिन इस फिल्म ने करीब 11 करोड़ कमाए थे. यानी दो दिन में काबिल की कमाई करीब 28 करोड़ हुई थी.

वैसे, कमाई में शाहरुख की फिल्म ही आगे रहेगी, इसका अंदाजा दोनों फिल्मों की प्रीबुकिंग से ही हो गया था. रईस को जहां करीब 12 करोड़ की प्रीबुकिंग मिली थी, वहीं काबिल का आंकड़ा 3 करोड़ के करीब का था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »