TKSS: सुनील गावस्कर ने बताया लोग उन्हें क्यों बुलाते थे 'गोवास्कर'

द कपिल शर्मा शो के सेट पर कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, अंदीप पाटिल, दिलीप वेंगास्कर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रॉजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सय्यद कृमाणि, बलविंदर संधू और यशपाल शर्मा ने जमकर मस्ती की.

Advertisement
द कपिल शर्मा शो पर 83 वर्ल्ड कप की टीम द कपिल शर्मा शो पर 83 वर्ल्ड कप की टीम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

द कपिल शर्मा शो के इस शनिवार के एपिसोड में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम पहुंची. कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, अंदीप पाटिल, दिलीप वेंगास्कर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रॉजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सय्यद कृमाणि, बलविंदर संधू और यशपाल शर्मा ने शो पर जमकर मस्ती मजाक किया. सभी खिलाड़ी कभी एक दूसरे की टांग खींचते तो कभी एक दूसरे के सीक्रेट्स बताते दिखे.

Advertisement

क्रिकेटर सुनील गावस्कर शो पर नहीं पहुंच सके तो वह स्काइप कॉल के माध्यम से मंच पर मौजूद सभी खिलाड़ियों और कपिल शर्मा से मिले. वह गोवा से सभी को वीडियो कॉल कर रहे थे. बातचीत के दौरान सुनील की लाइफ का भी एक सीक्रेट सबके सामने आया. उन्होंने बताया कि शुरू में कुछ लोग उन्हें सुनील 'गोवास्कर' बुलाया करते थे. ऐसा उनके गोवा को लेकर लगाव के चलते था.

शो पर मस्ती मजाक का यह सिलसिला खूब चला और ट्विस्ट तब आया जब अचानक हरभजन सिंह ने जज की कुर्सी संभाली. हरभजन सिंह ने बताया कि वह किस तरह सभी से एक साथ मिलकर खुश हैं और किस तरह 83 वर्ल्ड कप के इन खिलाड़ियों ने उन्हें जीवन में प्रेरित किया है. बता दें कि इन दिनों एक्टर रणवीर सिंह 83 नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत की कहानी बयां करेगी. फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे. इन दिनों वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रणवीर कपिल जैसी बॉलिंग स्टाइल और क्रिकेट की बारीकियों  को समझने के लिए सीनियर क्रिकेटर्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »