टाटा मोटर्स के ब्रांड एम्बेसडर बने बॉलीवुड के 'खि‍लाड़ी' कुमार

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहनों के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं...

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार टाटा मोटर्स की कमर्शल वीइकल (सीवी) के ब्रांड एम्बेसडर बने. भारतीय सिनेमा के 'ओरिजनल खिलाड़ी' जनवरी 2017 में कंपनी की लॉन्च होने वाली कमर्शल गाड़ियों के लिए विज्ञापन करेंगे. जनवरी 2017 से टाटा मोटर्स की ओर से एक मल्टी मीडिया कैंपेन भी चलाया जाएगा.


अक्षय के साथ पार्टनरशिप पर टाटा मोटर्स के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर कमर्शल वीइकल बिजनस यूनिट रविंद्र पिशारोडी ने कहा कि हमें खुशी है कि हमने बॉलीवुड के एक ऐसे चेहरे को अपना चुना है जिस पर लोग भरोसा करते हैं. हमें भरोसा है कि अक्षय की लोकप्रियता टाटा मोटर्स कमर्शल वीइकल ब्रांड को नई दिशा देने में मदद करेगी.

Advertisement


ने अपने टविटर हैंडल पर इस बात की घोषणा करते हुए एक टवीट भी किया कि टाटा एक ऐसा ब्रांड है जिसके साथ हम बड़े हुए हैं और अब उनके साथ जुड़ना बड़े सम्मान की बात है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement