MeToo: इसलिए नहीं लिया जा सका तनुश्री का बयान

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को शाम चार बजे तनुश्री का बयान दर्ज किया जाएगा. महिला पुलिस अफसर कॉप के साथ आएंगी और तनुश्री के घर पर उनका बयान लिया जाएगा.

Advertisement
तनुश्री दत्ता तनुश्री दत्ता

पुनीत उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 09 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

और मामला अब धीरे-धीरे कानूनी पेचों में उलझता नजर आ रहा है. मंगलवार को इस मामले में तनुश्री का बयान लिया जाना था मगर ओशिवारा पुलिस स्टेशन पर किसी भी महिला पुलिसकर्मी के ना होने के कारण तनुश्री का बयान नहीं लिया जा सका.

मामले पर अपडेट ये है कि बुधवार को शाम चार बजे तनुश्री का बयान दर्ज किया जाएगा. महिला पुलिस अफसर कॉप के साथ आएंगी और तनुश्री के घर पर उनका बयान लिया जाएगा.

Advertisement

बता दें कि कानूनी कार्रवाइयों की खबर सामने आने के बाद नाना ने सोमवार को अपने घर पर मीडिया से बातचीत की. नाना ने कहा, "10 साल पहले जो सच था वही आज भी है. मुझे जो कहना था मैंने कह दिया. थैंक्यू वेरी मच."

नाना ने लगाए तनुश्री दत्ता के आरोपों को सिरे से खारिज किया. नाना ने कहा, "मेरे वकील ने कहा है कि किसी भी चैनल से बात न करो. नहीं तो मैं हमेशा आपसे मिलते ही रहता हूं. मुझे कोई दिक्कत नहीं थी''

क्या है मामला?

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा था, 'नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वो शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »