सेक्स रैकट में फंसी ये एक्ट्रेस, पुलिस ने छुड़ाई 3 लड़कियां

तमिल एक्ट्रेस संगीता बालन पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा है. खबरों की मानें तो उन्हें चेन्नई के एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
संगीता बालन संगीता बालन

स्वाति पांडे

  • चेन्नई,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

तमिल एक्ट्रेस संगीता बालन पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा है. खबरों की मानें तो उन्हें चेन्नई के एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने रेड मारकर तीन अलग राज्यों की तीन लड़कियों को मुक्त भी करवाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कैंडल में कई और एक्टर्स भी शामिल हैं.

संगीता को किसी सुरेश नाम के शख्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्हें चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया है.

Advertisement

संगीता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में तमिल फिल्म करुप्पा रोजा से की थी. उसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले किया. वो कई टीवी प्रोग्राम्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

हिट टीवी शो वाणी रानी में दयालु सास की भूमिका कर वो बहुत पॉपुलर हुई थीं. शो में राधिका सरतकुमार का डबल रोल था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »