सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री पर उठे सवाल, सेलेब्स ने बताया काला सच

अब एक्टर निखिल द्विवेदी और मीरा चोपड़ा ने बॉलीवुड को उसके दोगलेपन के लिए फटकार लगाई है. प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक लम्बे पोस्ट में बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत सभी के लिए रहस्य बनी हुई है. जैसे जैसे रहस्य को खोलने की कोशिश की जा रही है ऐसे में इंडस्ट्री के बारे में बहुत सी बातें सामने आ रही हैं. साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स का सुशांत के जाने पर पर दुख जताना और हमदर्दी दिखाना बहुत लोगों को रास नहीं आ रहा है.

सुशांत कोई स्टार किड नहीं थे. वे एक आम एक्टर ने जिसने अपनी जगह टीवी इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में बनाने की कोशिश की थी. उनकी फिल्म एमएस धोनी के डायरेक्टर अरुण पांडे ने आजतक से बातचीत में बताया था कि सुशांत बहुत संवेदनशील इंसान थे और उन्हें लगता था कि वो इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं. इसका हिस्सा होने के लिए उन्हें मेहनत करनी होगी.

Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री को बताया दोगला और निर्दयी

अब एक्टर निखिल द्विवेदी और मीरा चोपड़ा ने बॉलीवुड को फटकार लगाई है. प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक लम्बे पोस्ट में बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई. उन्होंने लिखा, 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है. हम सभी को लम्बे समय से पता था कि सुशांत परेशान है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. उसके दोस्त और करीबी कहां है? क्यों किसी ने उसकी मदद नहीं की, उसे प्यार नहीं दिया, उसे काम नहीं दिया जैसा वो चाहता था- क्योंकि किसी को उसकी परवाह थी ही नहीं. मुझे कहना ही पड़ेगा कि कोई आपकी परेशानी की परवाह यहां नहीं करता.'

मीरा ने सुशांत से माफी भी मांगी. उन्होंने लिखा, 'सुशांत तुम्हारी मौत एक निजी लॉस है. जैसे मैं इंडस्ट्री को देखती थी अब कभी नहीं देख पाउंगी. हम तुम्हारा साथ देने में नाकाम करे. ये इंडस्ट्री नाकाम रही. तुम और बहुत कुछ बेहतर पाने लायक थे. मुझे माफ कर देना.'

Advertisement

वहीं निखिल द्विवेदी ने लिखा, 'बहुत सी बार फिल्म इंडस्ट्री के दोगलेपन से मुझे चिढ़ होती है. बड़े बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के टचमें रहना चाहिए था. क्या बोल रहे हो यर तुम ऐसा नहीं करते. क्योंकि उसका करियर नीचे जा रहा था. तो अपना मुंह बंद ही रखो. क्या तुम लोग इमरान खान और अभय देओल या अन्य के टच में हो? नहीं! लेकिन तुम तब उनके टच में थे जब वो करियर में अच्छा कर रहे थे.'

बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रही सपना भवनानी ने भी इंडस्ट्री पर निशाना साधा. उन्होंने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस बात में कोई शक नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से परेशान थे. इंडस्ट्री का कोई भी इंसान उनके साथ खड़ा नहीं हुआ और ना ही किसी ने उनकी मदद की. आज उसके बारे में पोस्ट करना दिखाता है कि इंडस्ट्री असल में कितनी दिखावटी है. यहां कोई आपका दोस्त नहीं है.'

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के खूब चर्चे हो रहे हैं. देशभर के फैन्स अपने फेवरेट एक्टर को याद कर रहे हैं. तो वहीं टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स भी दुख जता रहे हैं. सुशांत का परिवार पटना से मुंबई आने के लिए रवाना हो गया है. आज के दिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »