एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अभी भी उस मिसिंग कड़ी को ढूढ़ंने में लगी हुई है जिसकी वजह से एक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है. अब पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी सवाल जवाब किए हैं.
सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ
बुधवार को बांद्रा पुलिस ने सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट को पूछताछ के लिए बुलाया है. अकाउंटेंट का बयान अभी दर्ज किया जा रहा है. अकाउंटेंट से पूछताछ कर पुलिस एक्टर की आर्थिक स्थिति समझने की कोशिश कर रही है. सुशांत की हर डील से लेकर उनके ट्रांजैक्शन पर पुलिस की नजर है. इससे पहले पुलिस ने जब एक्टर की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी, तब पुलिस को यशराज फिल्म्स को लेकर बड़ी बात पता चली थी. रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था.
वैसे बता दें कि पुलिस ने जांच के दौरान YRF से कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी हासिल कर ली है. पुलिस उस पहलू पर भी लगातार अपनी जांच कर रही है. अभी तक की कार्रवाई में पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है. एक्टर से जुड़े और भी कई लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं.
सुशांत की मौत को कैसे माना सुसाइड? रूपा गांगुली ने की CBI जांच की मांग
कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत में सुधार, जल्द घर लौटने की उम्मीद
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी. बताया गया कि एक्टर लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उनके डिप्रेशन का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है.
दिव्येश सिंह