सुसाइड वाले दिन सुशांत के अलावा फ्लैट में थे ये 4 लोग, सामने आई रिपोर्ट

जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की तो उस समय वे 4 लोगों के साथ घर पर रह रहे थे. इन चारों लोगों के नाम और डिटेल्स सामने आई हैं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 01 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. अभी तक तो सीबीआई जांच की मांग कर रहे लोगों को हल्के में लिया जा रहा था मगर अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों द्वारा एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया. कई सारी रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही है. अब धीरे-धीरे सुशांत सुसाइड केस को लेकर नई डिटेल्स सामने आ रही हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया तो उस वक्त वे 4 लोगों के साथ घर पर रह रहे थे. इसमें से कुक नीरज सिंह, उनके साथ 11 मई, 2019 से जुड़े हुए थे. दूसरे कुक केशव बचनर सुशांत सिंह राजपूत के साथ पिछले डेढ़ सालों से जुड़े हुए थे. तीसरे शख्स दीपेश सावंत थे. ये हाउस कीपिंग और बाकी डेली के काम भी करते थे. चौथा नाम सिद्धार्थ रामंतमुर्ती पिठानी का है. वे आर्ट डिजाइनर हैं और सुशांत सिंह राजपूत से अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में डिसकशन करने के लिए लॉकडाउन में उन्हीं के यहां रुकने का फैसला लिया था.

सफाई में रिया चक्रवर्ती ने कहा सत्यमेव जयते

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में खुद को फांसी लगा ली थी. कोई भी सुसाइड नोट उनके पास से नहीं मिला. एक्टर रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में थे. सुशांत सुसाइड मामले ने तब मोड़ लेना शुरू कर दिया जब सुशांत के घरवालों ने रिया चक्रवर्ती का नाम सुसाइड मर्डर केस में जोड़ा. तभी से सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी सफाई में कहा कि सत्यमेव जयते. सच की हमेशा जीत होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »